जालोर जिले के रामसीन थाना क्षेत्र के मांडोली में हुए गणपत सिंह हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर परिवार जिला कलेक्ट्रेट के सामने भूख हड़ताल पर बैठा है। मृतक की 80 साल की मां हवा कंवर और 65 साल की पत्नी भारती कंवर पिछले 10 दिन से भूख हड़ताल कर रही हैं। तीन दिन से उनका छह साल का बेटा खुशवंत सिंह भी उनके साथ बैठ गया है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि जब तक मामले का खुलासा नहीं होगा, तब तक वे भूख हड़ताल जारी रखेंगे। धरना स्थल पर मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी भी गिर पड़ी भूख हड़ताल के दौरान 80 साल की हवा कंवर की तबीयत खराब हो गई, जिनका इलाज धरना स्थल पर ही किया जा रहा है। वहीं मृतक की पत्नी भारती कंवर की सुबह अचानक शुगर बढ़ने से तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़ी। इसके बावजूद परिवार ने भूख हड़ताल जारी रखी है। ग्रामीण लगातार पहुंच रहे, समर्थन दे रहे धरना स्थल पर हर दिन अलग-अलग गांवों से ग्रामीण पहुंच रहे हैं। ग्रामीण पीड़ित परिवार को समर्थन देते हुए हर समय साथ खड़े रहने का भरोसा दे रहे हैं। इस दौरान मृतक का भाई और अन्य लोग भी धरना स्थल पर मौजूद हैं। 13 मार्च को कलेक्ट्रेट पर महा पड़ाव का आह्वान परिजनों का कहना है कि भूख हड़ताल को करीब 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं आया। इसके बाद परिवार ने 13 मार्च को जिला कलेक्ट्रेट पर महा पड़ाव का आह्वान किया है। उन्होंने 36 कॉम के लोगों से इसमें शामिल होकर गणपत सिंह को न्याय दिलाने की मांग की है। 18 महीने पहले हुई थी हत्या, पहले भी हुआ था धरना मांडोली में करीब 18 महीने पहले गणपत सिंह की हत्या हुई थी। इसके बाद परिजनों ने कई बार जालोर जिला कलेक्ट्रेट और रामसीन थाना के सामने धरना दिया। मृतक की पत्नी ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर भी न्याय की मांग की थी। पहले भी नौ दिन भूख हड़ताल के बाद दिया गया था आश्वासन करीब दो महीने पहले भी मृतक की 80 साल की मां, पत्नी, दो भाभी और एक भाई जिला कलेक्ट्रेट के सामने नौ दिन तक भूख हड़ताल पर बैठे थे। उस समय प्रशासन और सांसद ने जल्द हत्या का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद परिवार ने एक महीने में खुलासा करने की चेतावनी देकर भूख हड़ताल समाप्त कर दी थी। 27 फरवरी से फिर शुरू की भूख हड़ताल जब एक महीने बाद भी मामले का खुलासा नहीं हुआ तो परिवार ने 27 फरवरी से फिर भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस बार मृतक की मां हवा कंवर और पत्नी भारती कंवर कलेक्ट्रेट के सामने बैठी हैं। उनके साथ मृतक के दो भाई कल्याण सिंह और अभय सिंह भी धरने पर मौजूद हैं। ———————————————————————————————————————————————— यह खबर भी पढ़े… हत्यारों को सजा दिलाने 80 साल की मां भूख-हड़ताल पर:व्यापारी की पत्नी अमित शाह को पत्र लिख चुकी; कीचड़ में औंधे मुंह पड़ी मिली थी लाश किराना व्यापारी बेटे के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए 80 साल की मां कलेक्ट्रेट के सामने 2 दिन से धरने पर बैठी हैं। 15 महीने बाद भी पुलिस उनके बेटे के मर्डर का खुलासा नहीं कर पाई है। (पूरी खबर पढ़ें) 80 साल की मां ने 9 दिन बाद भूख-हड़ताल तोड़ी:सांसद ने जूस पिलाकर धरना स्थगित करवाया; बेटे के हत्यारों को सजा की मांग


