कुत्ते के काटने से 6 साल के मासूम की मौत:स्कूल से लौटा तो मुंह से बहने लगी लार; रैबीज के कारण दम तोड़ा

कुत्ते के काटने से 6 साल के मासूम की मौत:स्कूल से लौटा तो मुंह से बहने लगी लार; रैबीज के कारण दम तोड़ा

दतिया के सपा पहाड़ पर रहने वाले 6 साल के एक मासूम की आवारा कुत्ते के काटने से मौत हो गई। 13 जनवरी को कुत्ते ने बच्चे के मुंह और हाथ पर नोच लिया था। इलाज के दौरान शनिवार-रविवार की दरमियानी रात उसने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह उसका अंतिम संस्कार किया गया। कल्लू प्रजापति का 6 वर्षीय बेटा हंस 13 जनवरी को रोज की तरह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उस पर अचानक हमला कर दिया और मुंह व हाथ पर बुरी तरह काट लिया। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। अस्पताल के स्टाफ ने उसे समय पर वैक्सीन लगवाने की सलाह दी। वैक्सीन लगवाई, शाम को बिगड़ी तबीयत परिजनों ने 6 फरवरी को बच्चे को रैबीज की वैक्सीन लगवाई। उसी शाम जब हंस स्कूल से घर लौटा, तो उसने सिर दर्द की शिकायत की। उसके मुंह से लार भी बहने लगी। घबराए परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां उसे पीआईसीयू में भर्ती किया गया। ग्वालियर-झांसी ले गए, लेकिन नहीं बची जान जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे में रैबीज के लक्षण देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर में इलाज के बाद परिजन उसे झांसी लेकर गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने इलाज करने से इनकार कर दिया। आखिर में शनिवार-रविवार की रात मासूम की मौत हो गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *