महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक शख्स पर अपनी छह साल की बेटी की हत्या का आरोप है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राज्य में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव में सरपंच बनने के लिए खुद को योग्य बनाना चाहता था। पुलिस के मुताबिक, केरूर गांव का रहने वाला 28 साल का पांडुरंग कोंडमंगले के तीन बच्चे हैं। इनमें एक तीन साल का बेटा और छह साल की जुड़वां बेटियां शामिल हैं। वह गांव में विराट सैलून नाम से दुकान चलाता था। वह पंचायत चुनाव में सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पांडुरंग को पंचायत चुनाव में दो बच्चों के नियम के कारण अयोग्य होने की आशंका सता रही थी। दरअसल महाराष्ट्र पंचायत राज कानून के तहत दो से ज्यादा बच्चों वाले लोग पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकते। पुलिस जांच में सामने आया है कि इसलिए आरोपी ने अपनी एक बच्ची की हत्या कर दी। पांडुरंग पहले बच्ची को बाइक पर तेलंगाना के निजामाबाद जिले में स्थित निजामसागर नहर तक ले गया। वहां उसने कथित तौर पर बच्ची को नहर में धकेल दिया। नहर के आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने पानी में कुछ गिरने की आवाज सुनी। जब वे नहर के पास पहुंचे तो बच्ची का शव पानी में तैरता दिखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौजूदा सरपंच के साथ मिलकर रची साजिश सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला इसके बाद पुलिस की एक टीम आरोपी के गांव पहुंची। शुरुआत में आरोपी ने कहा कि बच्ची का इलाज चल रहा है, लेकिन वह इसकी कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, मौजूदा सरपंच गणेश शिंदे को सह-आरोपी बनाया गया है। पूरे मामले की जांच अभी जारी है।
महाराष्ट्र-सरपंच बनने के लिए 6 साल की बेटी का मर्डर:पिता ने तेलंगाना की नहर में धकेला; 2 बच्चों वाले नियम से अयोग्य होने का डर


