सड़क हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत:दरभंगा में तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, परिवार के सदस्यों के साथ भोज खाकर घर लौट रहा था

सड़क हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत:दरभंगा में तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, परिवार के सदस्यों के साथ भोज खाकर घर लौट रहा था

दरभंगा में तेज रफ्तार पिकअप ने 6 साल के बच्चे को रौंद दिया। मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनुज कुमार दुखराम वार्ड नंबर-10 निवासी अशोक पासवान के पुत्र अनुज कुमार के तौर पर हुई है। घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र की है। चाचा आशीष कुमार पासवान ने बताया कि गुरुवार रात भोज खाकर घर लौट रहा था। परिवार के लोग आगे बढ़ गए थे, वो थोड़ा पीछे रह गया था। इस दौरान कड़ियाही टोल के पास पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। राहगीर ने बताया कि बच्चे को पीछे किसी वाहन ने टक्कर मारी है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर का आर्थिक हालत ठीक नहीं है। पिता मजदूरी करते हैं। परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। सड़क हादसे में बच्ची घायल वहीं, दूसरी ओर 7 साल की बच्ची को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। परिवार के सदस्यों के साथ ईद की खरीदारी करने सुरचट्टी जा रही थी। रोड क्रॉस करने के दौरान हादसा हुआ है। घायल की पहचान नपती वार्ड नंबर-2 निवासी मो. नजीबुल की पुत्री सना परवीन के तौर पर हुई है। इलाज के लिए डीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है। दरभंगा में तेज रफ्तार पिकअप ने 6 साल के बच्चे को रौंद दिया। मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनुज कुमार दुखराम वार्ड नंबर-10 निवासी अशोक पासवान के पुत्र अनुज कुमार के तौर पर हुई है। घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र की है। चाचा आशीष कुमार पासवान ने बताया कि गुरुवार रात भोज खाकर घर लौट रहा था। परिवार के लोग आगे बढ़ गए थे, वो थोड़ा पीछे रह गया था। इस दौरान कड़ियाही टोल के पास पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। राहगीर ने बताया कि बच्चे को पीछे किसी वाहन ने टक्कर मारी है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर का आर्थिक हालत ठीक नहीं है। पिता मजदूरी करते हैं। परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। सड़क हादसे में बच्ची घायल वहीं, दूसरी ओर 7 साल की बच्ची को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। परिवार के सदस्यों के साथ ईद की खरीदारी करने सुरचट्टी जा रही थी। रोड क्रॉस करने के दौरान हादसा हुआ है। घायल की पहचान नपती वार्ड नंबर-2 निवासी मो. नजीबुल की पुत्री सना परवीन के तौर पर हुई है। इलाज के लिए डीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *