कंटेनर में घुसा 6 चक्का ट्रक; चालक-उपचालक घायल, स्थिति गंभीर:सुपौल में घने कोहरे के बीच NH-27 पर हादसा, गुवाहाटी की ओर जा रहे थे दोनों

कंटेनर में घुसा 6 चक्का ट्रक; चालक-उपचालक घायल, स्थिति गंभीर:सुपौल में घने कोहरे के बीच NH-27 पर हादसा, गुवाहाटी की ओर जा रहे थे दोनों

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सोमवार सुबह करीब 8 बजे घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दृश्यता बेहद कम होने की वजह से पीछे से आ रहे एक 6 चक्का ट्रक ने आगे चल रहे कंटेनर ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 चक्का ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक और उपचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को ट्रक से बाहर निकाला और एम्बुलेंस तथा निजी वाहनों की मदद से इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गुवाहाटी की ओर जा रहे थे घायल घायल चालक की पहचान दीपू कुमार (19 वर्ष), पिता रामनरेश दिमान, निवासी गोमपुर, थाना सोहरामऊ, जिला उन्नाव (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वहीं उपचालक रौनक शुक्ला (20 वर्ष), निवासी गोमपुर, थाना सोहरामऊ, जिला उन्नाव भी गंभीर रूप से घायल हैं। घायल चालक दीपू कुमार ने बताया कि वे लखनऊ से गुवाहाटी की ओर जा रहे थे। सुबह अचानक घना कोहरा छा जाने के कारण सामने चल रहे कंटेनर ट्रक का सही अंदाजा नहीं लग सका और ट्रक उससे टकरा गया। यातायात प्रभावित होने से लोगों को परेशानी हादसे के बाद एनएच-27 पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर राघोपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य कराया गया। इस संबंध में राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि घने कोहरे के कारण दुर्घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सोमवार सुबह करीब 8 बजे घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दृश्यता बेहद कम होने की वजह से पीछे से आ रहे एक 6 चक्का ट्रक ने आगे चल रहे कंटेनर ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 चक्का ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक और उपचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को ट्रक से बाहर निकाला और एम्बुलेंस तथा निजी वाहनों की मदद से इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गुवाहाटी की ओर जा रहे थे घायल घायल चालक की पहचान दीपू कुमार (19 वर्ष), पिता रामनरेश दिमान, निवासी गोमपुर, थाना सोहरामऊ, जिला उन्नाव (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वहीं उपचालक रौनक शुक्ला (20 वर्ष), निवासी गोमपुर, थाना सोहरामऊ, जिला उन्नाव भी गंभीर रूप से घायल हैं। घायल चालक दीपू कुमार ने बताया कि वे लखनऊ से गुवाहाटी की ओर जा रहे थे। सुबह अचानक घना कोहरा छा जाने के कारण सामने चल रहे कंटेनर ट्रक का सही अंदाजा नहीं लग सका और ट्रक उससे टकरा गया। यातायात प्रभावित होने से लोगों को परेशानी हादसे के बाद एनएच-27 पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर राघोपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य कराया गया। इस संबंध में राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि घने कोहरे के कारण दुर्घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *