पटना शहर में होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर पटना नगर निगम ने 6 विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें शहर के सभी छह अंचलों में जाकर बड़े बकायेदारों से होल्डिंग टैक्स की वसूली सुनिश्चित करेंगी। ऐसे सभी बकायेदार जो निर्धारित समय सीमा के अंदर होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध कदम उठाए जाएंगे। संपत्ति की कुर्की जब्ती, बैंक खातों को फ्रीज़ करना, प्रतिष्ठानों की सीलिंग और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 50 हज़ार से अधिक के बकायेदारों को नोटिस पटना नगर निगम द्वारा विशेष रूप से उन भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी, जिनपर 50 से अधिक का होल्डिंग टैक्स बकाया है। इन सभी बकायेदारों को पहले भी नोटिस जारी कर भुगतान के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद टैक्स का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे बकायेदार चिन्हित कर लिए गए हैं। इन सभी के विरुद्ध अभियान चलाकर वसूली की जा रही है। होल्डिंग टैक्स वसूली अभियान सख्ती से चलाने का निर्देश नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने सभी पाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि जारी होल्डिंग टैक्स वसूली अभियान पूरी गंभीरता और सख़्ती के साथ चलाया जाए। उन्होंने शहर के सभी भवन और प्रतिष्ठान मालिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपना बकाया संपत्ति कर जमा करें और नगर निगम की डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि निर्धारित समयावधि के भीतर बकाया कर का भुगतान नहीं किया गया, तो संबंधित बकायेदारों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घर बैठे ही करें होल्डिंग टैक्स का भुगतान पटना नगर निगम द्वारा के डिजिटल भुगतान व्यवस्था के तहत लोग 9264447449 व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से घर बैठे ही संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं। इस चैटबॉट के जरिए नागरिकों को 24×7 संपत्ति कर भुगतान तथा सेल्फ असेसमेंट की सुविधा उपलब्ध है। इस माध्यम से भुगतान करने पर नागरिकों को तुरंत डिजिटल रसीद भी प्राप्त हो जाती है और इसके लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है। डोर टू डोर कर रहे निर्धारण/ पुनर्निधारण पटना नगर निगम की टीम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स असेसमेंट के साथ ही नई संपत्ति का कर निर्धारण डोर टू डोर और ऑन स्पॉट किया जा रहा है। इसके लिए शहरवासी टोल फ्री नंबर 155304 पर कॉल करके अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। स्लॉट बुक कराये जाने के बाद पटना नगर निगम की टीम उनके घर-प्रतिष्ठान पर जाकर कर निर्धारण/ पुनर्निधारण का काम पूरा करेगी। इस अभियान में अभी तक 6600 नई सम्पत्ति को जोड़ा गया है। पटना शहर में होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर पटना नगर निगम ने 6 विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें शहर के सभी छह अंचलों में जाकर बड़े बकायेदारों से होल्डिंग टैक्स की वसूली सुनिश्चित करेंगी। ऐसे सभी बकायेदार जो निर्धारित समय सीमा के अंदर होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध कदम उठाए जाएंगे। संपत्ति की कुर्की जब्ती, बैंक खातों को फ्रीज़ करना, प्रतिष्ठानों की सीलिंग और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 50 हज़ार से अधिक के बकायेदारों को नोटिस पटना नगर निगम द्वारा विशेष रूप से उन भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी, जिनपर 50 से अधिक का होल्डिंग टैक्स बकाया है। इन सभी बकायेदारों को पहले भी नोटिस जारी कर भुगतान के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद टैक्स का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे बकायेदार चिन्हित कर लिए गए हैं। इन सभी के विरुद्ध अभियान चलाकर वसूली की जा रही है। होल्डिंग टैक्स वसूली अभियान सख्ती से चलाने का निर्देश नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने सभी पाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि जारी होल्डिंग टैक्स वसूली अभियान पूरी गंभीरता और सख़्ती के साथ चलाया जाए। उन्होंने शहर के सभी भवन और प्रतिष्ठान मालिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपना बकाया संपत्ति कर जमा करें और नगर निगम की डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि निर्धारित समयावधि के भीतर बकाया कर का भुगतान नहीं किया गया, तो संबंधित बकायेदारों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घर बैठे ही करें होल्डिंग टैक्स का भुगतान पटना नगर निगम द्वारा के डिजिटल भुगतान व्यवस्था के तहत लोग 9264447449 व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से घर बैठे ही संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं। इस चैटबॉट के जरिए नागरिकों को 24×7 संपत्ति कर भुगतान तथा सेल्फ असेसमेंट की सुविधा उपलब्ध है। इस माध्यम से भुगतान करने पर नागरिकों को तुरंत डिजिटल रसीद भी प्राप्त हो जाती है और इसके लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है। डोर टू डोर कर रहे निर्धारण/ पुनर्निधारण पटना नगर निगम की टीम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स असेसमेंट के साथ ही नई संपत्ति का कर निर्धारण डोर टू डोर और ऑन स्पॉट किया जा रहा है। इसके लिए शहरवासी टोल फ्री नंबर 155304 पर कॉल करके अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। स्लॉट बुक कराये जाने के बाद पटना नगर निगम की टीम उनके घर-प्रतिष्ठान पर जाकर कर निर्धारण/ पुनर्निधारण का काम पूरा करेगी। इस अभियान में अभी तक 6600 नई सम्पत्ति को जोड़ा गया है।


