पंचकूला लिफ्ट में फंसे 6 लोग, सुरक्षित बाहर निकाले:पंचकूला पुलिस ERV का रैपिड रिस्पॉन्स, रात के अंधेरे में 2 लड़कियां भी पहुंचाई घर

पंचकूला लिफ्ट में फंसे 6 लोग, सुरक्षित बाहर निकाले:पंचकूला पुलिस ERV का रैपिड रिस्पॉन्स, रात के अंधेरे में 2 लड़कियां भी पहुंचाई घर

पंचकूला के सेक्टर-17 में लिफ्ट खराब होने के कारण परिवार के 6 लोग फंस गए। जिन्हें पुलिस की ईआरवी टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली। पंचकूला पुलिस की ईआरवी 708 टीम को सूचना मिली कि पंचकूला के सेक्टर-17 स्थित एक घर की लिफ्ट में छह लोग फंस गए हैं। सूचना मिलते ही ईआरवी 708 टीम जिसमें इन्चार्ज शक्ति सिंह, होमगॉर्ड हरि सिंह व एसपीओ रामसिंह शामिल थे, तेजी से मौके पर पहुँची और स्थानीय सहायता की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। टीम की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते किसी प्रकार की दुर्घटना होने से बचाव हो गया। अधिकारियों ने ईआरवी इन्चार्ज रामूस्वामी सहित दोनों ईआरवी टीमों की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की।
रात 1 बजे मिली परेशान लड़कियां पेट्रोलिंग के दौरान ईआरवी 709 टीम को देर रात लगभग 1 बजे ओल्ड पंचकूला बस स्टैंड पर दो लड़कियां खड़ी मिलीं। पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि वे पुराना पंचकूला से शिमला टूर के लिए निकली थी, लेकिन उनका वाहन निकल गया और देर रात वहां कोई भी वाहन उपलब्ध नहीं था। ईआरवी टीम ने खुद संज्ञान लेते हुए दोनों लड़कियों को सुरक्षित उनके चूना भट्टी स्थित घर तक पहुंचाया। टीम में ईआरवी इन्चार्ज सुरिन्द्र पाल, एसपीओ रणजीत और होमगार्ड जगपाल शामिल थे।
लड़कियों के पिता ने ईआरवी टीम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पुलिस ने उनकी बेटियों को सुरक्षित घर पहुंचाकर सराहनीय कार्य किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *