रास्ता विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट:गोपालगंज में 6 लोग घायल, आरोपियों के पिता से जमीन खरीदकर बनाया था मकान

रास्ता विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट:गोपालगंज में 6 लोग घायल, आरोपियों के पिता से जमीन खरीदकर बनाया था मकान

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के दरगार रोड वार्ड 25 खजूरिया गांव में रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। घायलों में रामवतार महतो के बेटे कृष्णा महतो, कृष्णा महतो के बेटे बड़े साहब, उनकी पत्नी एजुमरातम, बड़े साहब की दो वर्षीय बेटी आलिया कुमारी, दस वर्षीय बेटी करिश्मा कुमारी और छोटे साहब के पांच वर्षीय बेटे राजा साहब शामिल हैं। आरोपियों के पिता से जमीन खरीदकर बनाया था मकान बताया जाता है कि घायल कृष्णा महतो ने 20 वर्ष पूर्व आरोपियों के पिता से जमीन खरीदकर मकान बनाया था। उनके आने-जाने का रास्ता आरोपियों के घर से होकर गुजरता है। आरोप है कि आरोपी इसी रास्ते से आवागमन रोकते हैं, जिसके कारण कई बार विवाद हो चुका है। दुकान जाने के दौरान रोका रास्ता घायल कृष्णा महतो के बेटे बड़े साहब ने बताया कि वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ दुकान जा रहे थे। इसी दौरान नामजद आरोपियों ने रास्ता रोक दिया। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दो वर्षीय बच्ची को उसकी मां से छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसे चोटें आईं। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे बड़े साहब के पिता और मां के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे भी घायल हो गए। इस दौरान बच्चों सहित कुल छह लोग घायल हुए। घायलों ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के दरगार रोड वार्ड 25 खजूरिया गांव में रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। घायलों में रामवतार महतो के बेटे कृष्णा महतो, कृष्णा महतो के बेटे बड़े साहब, उनकी पत्नी एजुमरातम, बड़े साहब की दो वर्षीय बेटी आलिया कुमारी, दस वर्षीय बेटी करिश्मा कुमारी और छोटे साहब के पांच वर्षीय बेटे राजा साहब शामिल हैं। आरोपियों के पिता से जमीन खरीदकर बनाया था मकान बताया जाता है कि घायल कृष्णा महतो ने 20 वर्ष पूर्व आरोपियों के पिता से जमीन खरीदकर मकान बनाया था। उनके आने-जाने का रास्ता आरोपियों के घर से होकर गुजरता है। आरोप है कि आरोपी इसी रास्ते से आवागमन रोकते हैं, जिसके कारण कई बार विवाद हो चुका है। दुकान जाने के दौरान रोका रास्ता घायल कृष्णा महतो के बेटे बड़े साहब ने बताया कि वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ दुकान जा रहे थे। इसी दौरान नामजद आरोपियों ने रास्ता रोक दिया। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दो वर्षीय बच्ची को उसकी मां से छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसे चोटें आईं। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे बड़े साहब के पिता और मां के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे भी घायल हो गए। इस दौरान बच्चों सहित कुल छह लोग घायल हुए। घायलों ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *