निरसा में ऑटो-बाइक की टक्कर, 6 लोग घायल:ऑटो सवार 10 लोग राजगंज से चिरकुंडा पूजा करने जा रहे थे, घायल SNMMCH में भर्ती

निरसा में ऑटो-बाइक की टक्कर, 6 लोग घायल:ऑटो सवार 10 लोग राजगंज से चिरकुंडा पूजा करने जा रहे थे, घायल SNMMCH में भर्ती

धनबाद के निरसा में बुधवार को ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल छह लोग घायल हो गए, जिन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना निरसा क्षेत्र के पास हुई। आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया और बाइक भी सड़क पर गिर गई। हादसे के वक्त ऑटो में 10 लोग सवार थे, जो राजगंज से चिरकुंडा पूजा करने जा रहे थे। बाइक सवार दो युवक जख्मी घायलों में ऑटो सवार कैलाश रजक, रूपाली देवी, पार्वती देवी और मुखिया देवी शामिल हैं। इन सभी को चोटें आई हैं। वहीं, बाइक सवार दो युवक आयुष और रोहित भी जख्मी हुए हैं। ये दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं और धनबाद से परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे थे। हादसे में रोहित का हाथ टूट गया है, जबकि आयुष को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल ऑटो सवार कैलाश रजक ने बताया कि बाइक तेज रफ्तार में सामने से आ रही थी और अचानक ऑटो से टकरा गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से SNMMCH पहुंचाया। सभी घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। धनबाद के निरसा में बुधवार को ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल छह लोग घायल हो गए, जिन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना निरसा क्षेत्र के पास हुई। आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया और बाइक भी सड़क पर गिर गई। हादसे के वक्त ऑटो में 10 लोग सवार थे, जो राजगंज से चिरकुंडा पूजा करने जा रहे थे। बाइक सवार दो युवक जख्मी घायलों में ऑटो सवार कैलाश रजक, रूपाली देवी, पार्वती देवी और मुखिया देवी शामिल हैं। इन सभी को चोटें आई हैं। वहीं, बाइक सवार दो युवक आयुष और रोहित भी जख्मी हुए हैं। ये दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं और धनबाद से परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे थे। हादसे में रोहित का हाथ टूट गया है, जबकि आयुष को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल ऑटो सवार कैलाश रजक ने बताया कि बाइक तेज रफ्तार में सामने से आ रही थी और अचानक ऑटो से टकरा गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से SNMMCH पहुंचाया। सभी घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *