आग की चपेट में आने से 6 घर जले:कैश, बाइक और कीमती सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

आग की चपेट में आने से 6 घर जले:कैश, बाइक और कीमती सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

दरभंगा जिले के बेनीपुर और घनश्यामपुर प्रखंड क्षेत्र में आग लगने से छह घर जलकर राख हो गए। लाखों का नुकसान हुआ है। घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। आग की चपेट में 5 घर बेनीपुर के महिनाम गांव में अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुशेश्वर पासवान, राम सागर पासवान, बसोली पासवान, बबलू पासवान और संतोष पासवान का घर जलकर पूरी तरह राख हो गया। इस घटना में करीब 30 हजार रुपए कैश, एक साइकिल, बाइक समेत घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इधर बहेड़ा डालबंगला के पास मो. इफ्तार के घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रभारी सीओ वरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित परिवारों को तत्काल पॉलिथीन शीट उपलब्ध करा दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
ग्रामीणों के सहयोग से पाया काबू वहीं, घनश्यामपुर प्रखंड के देऊरी गांव में पछुआ हवा के कारण लगी आग ने पांच फूस की घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सुनीता देवी, उर्मिला देवी, अक्षर देवी, अंजू देवी और अंजली देवी का घर समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। दरभंगा जिले के बेनीपुर और घनश्यामपुर प्रखंड क्षेत्र में आग लगने से छह घर जलकर राख हो गए। लाखों का नुकसान हुआ है। घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। आग की चपेट में 5 घर बेनीपुर के महिनाम गांव में अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुशेश्वर पासवान, राम सागर पासवान, बसोली पासवान, बबलू पासवान और संतोष पासवान का घर जलकर पूरी तरह राख हो गया। इस घटना में करीब 30 हजार रुपए कैश, एक साइकिल, बाइक समेत घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इधर बहेड़ा डालबंगला के पास मो. इफ्तार के घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रभारी सीओ वरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित परिवारों को तत्काल पॉलिथीन शीट उपलब्ध करा दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
ग्रामीणों के सहयोग से पाया काबू वहीं, घनश्यामपुर प्रखंड के देऊरी गांव में पछुआ हवा के कारण लगी आग ने पांच फूस की घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सुनीता देवी, उर्मिला देवी, अक्षर देवी, अंजू देवी और अंजली देवी का घर समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *