ट्रैफिक जाम का झाम: एशिया के टॉप 10 में भारत के 6 शहर, बेंगलुरु दूसरे तो जयपुर 30वें नंबर पर

ट्रैफिक जाम का झाम: एशिया के टॉप 10 में भारत के 6 शहर, बेंगलुरु दूसरे तो जयपुर 30वें नंबर पर

TomTom Traffic Index 2025: भारतीय शहरों में हजारों वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे रहते हैं। इससे लोगों के कई घंटे खराब हो जाते हैं। भारत की सिलिकॉन वैली के नाम से मशहूर बेंगलुरु दुनिया में दूसरा सबसे जाम से परेशान रहने वाला शहर है। यह यातायात ट्रैफिक जाम (ट्रैफिक कंजेशन) का स्तर 74.4 फीसदी पहुंच गया है। इस मामले में मेक्सिको सिटी 75.9 फीसदी टै्रफिक कंजेशन के साथ सबसे आगे है। इस मामले में राजस्थान की राजधानी जयपुर 30वें स्थान पर है। यह खुलासा नीदरलैंड्स की टॉमटॉम कंपनी की ओर से जारी ट्रैफिक इंडेक्स-2025 में हुआ।

खास बात है कि इस मामले में एशिया में सबसे अधिक ट्रैफिक जाम वाले टॉप 10 शहरों में भारत के 6 शहर शामिल हैं। इसमें बेंगलूरु (1), पुणे (2), मुंबई (6), नई दिल्ली (7), कोलकाता (9) और जयपुर (10) शामिल हैं। चेन्नई 11वें और हैदराबाद 15 वें स्थान पर रहे हैं। खास बात है कि भारत के अधिकतर शहरों में 2024 की तुलना में 2025 में यातायात की समस्या विकराल हुई है।

जाम के कारण समय की बर्बादी (भारत में)

क्रम शहर प्रति वर्ष समय बर्बादी (घंटों में)
1 बेंगलुरु 168
2 पुणे 152
3 कोलकाता 150
4 चेन्नई 132
5 मुंबई 126
6 हैदराबाद 123
7 जयपुर 121
8 एर्नाकुलम 118
9 अहमदाबाद 106
10 नई दिल्ली 104

दुनिया के सबसे अधिक ट्रैफिक जाम वाले शहर

नंबर शहर ट्रैफिक जाम का स्तर (%)
1 मेक्सिको सिटी 76
2 बेंगलुरु 74
3 डबलिन 73
4 लॉज 73
5 पुणे 71
6 ल्यूबिन 70
7 बोगोटा 70
8 अरेक्विपा 70
9 लीमा 69
10 बैंकॉक 68

15 मिनट में तय की जाने वाली किमी. दूरी (भारतीय शहर/दूरी किमी. में)

क्रम शहर सामान्य स्थिति में दूरी (किमी) भीड़-भाड़ वाले समय में दूरी (किमी)
1 बेंगलुरु 7.1 3.5
2 कोलकाता 6.7 3.6
3 पुणे 7.6 3.8
4 चेन्नई 7.5 4.0
5 हैदराबाद 7.1 4.0
6 एर्नाकुलम 7.6 4.3
7 जयपुर 8.1 4.4
8 मुंबई 8.5 4.4
9 अहमदाबाद 7.7 4.5
10 नई दिल्ली 9.9 5.2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *