मालसलामी पुलिस ने पटना सिटी की छोटी नगला आदर्श कॉलोनी में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ छह धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। जब्त कफ सिरप की कीमत 80 लाख आंकी गई है। वैशाली के राघोपुर मोहनपुर के मुकेश कुमार, गुड्डू कुमार उर्फ डूड्डू, कदमकुआं के काजीपुर नयाटोला के सूर्य प्रकाश उर्फ गन्नी, कटिहार के मो. सागिर, मो. रहीम और सहरसा के कहरा के मिथिलेश कुमार को पकड़ा। पांच पिकअप वैन और एक टाटा 407 पर 289 कार्टन यानी 4485 लीटर सिरप लोड कर रखा था। कार्टन पर मिर्च और तेजपत्ता रख दिया था। कफ सिरप की यह खेप हिमाचल से आई थी। कटिहार भेजी जा रही थी। कटिहार के धंधेबाज के नाम-पते का सत्यापन पुलिस ने कर ली है। उसकी भी गिरफ्तारी होगी। डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने कहा कि गिरोह के अन्य धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। दवा कंपनियों को नोटिस भेजेगी पुलिस
कफ सिरप हिमाचल की दो दवा कंपनियों की है। जांच की जा रही है कि किस आधार पर नशे के धंधेबाजों को कफ सिरप दिया गया। पुलिस दोनों कंपनियों को नोटिस भेजकर पूछताछ करेगी। इसके अलावा इस गिरोह में शामिल छह लोगों के नाम पुलिस को मिले हैं। नेपाल तक करते थे सप्लाई इस गिरोह के सरगना मुकेश और सूर्य प्रकाश उर्फ गिन्नी हैं। मुकेश के खिलाफ कटिहार के कोढ़ा और गिन्नी के खिलाफ दरभंगा में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज है। पुलिस इन दोनों मामलों को भी खंगाल रही है। पिछले कुछ सालों में मुकेश और गिन्नी ने नशीली दवाओं का कारोबार करने वाला बड़ा नेटवर्क स्थापित किया है। गिरोह के तार कई राज्यों के साथ-साथ नेपाल तक फैले हैं। मुकेश ने स्वीकार किया कि वह कई साल से धंधा कर रहा था। पटना से वह बेतिया, कटिहार, पूर्णिया, मोतिहारी, दरभंगा सहित कई जिलों के साथ ही नेपाल कफ सिरप भेजता है। मालसलामी पुलिस ने पटना सिटी की छोटी नगला आदर्श कॉलोनी में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ छह धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। जब्त कफ सिरप की कीमत 80 लाख आंकी गई है। वैशाली के राघोपुर मोहनपुर के मुकेश कुमार, गुड्डू कुमार उर्फ डूड्डू, कदमकुआं के काजीपुर नयाटोला के सूर्य प्रकाश उर्फ गन्नी, कटिहार के मो. सागिर, मो. रहीम और सहरसा के कहरा के मिथिलेश कुमार को पकड़ा। पांच पिकअप वैन और एक टाटा 407 पर 289 कार्टन यानी 4485 लीटर सिरप लोड कर रखा था। कार्टन पर मिर्च और तेजपत्ता रख दिया था। कफ सिरप की यह खेप हिमाचल से आई थी। कटिहार भेजी जा रही थी। कटिहार के धंधेबाज के नाम-पते का सत्यापन पुलिस ने कर ली है। उसकी भी गिरफ्तारी होगी। डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने कहा कि गिरोह के अन्य धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। दवा कंपनियों को नोटिस भेजेगी पुलिस
कफ सिरप हिमाचल की दो दवा कंपनियों की है। जांच की जा रही है कि किस आधार पर नशे के धंधेबाजों को कफ सिरप दिया गया। पुलिस दोनों कंपनियों को नोटिस भेजकर पूछताछ करेगी। इसके अलावा इस गिरोह में शामिल छह लोगों के नाम पुलिस को मिले हैं। नेपाल तक करते थे सप्लाई इस गिरोह के सरगना मुकेश और सूर्य प्रकाश उर्फ गिन्नी हैं। मुकेश के खिलाफ कटिहार के कोढ़ा और गिन्नी के खिलाफ दरभंगा में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज है। पुलिस इन दोनों मामलों को भी खंगाल रही है। पिछले कुछ सालों में मुकेश और गिन्नी ने नशीली दवाओं का कारोबार करने वाला बड़ा नेटवर्क स्थापित किया है। गिरोह के तार कई राज्यों के साथ-साथ नेपाल तक फैले हैं। मुकेश ने स्वीकार किया कि वह कई साल से धंधा कर रहा था। पटना से वह बेतिया, कटिहार, पूर्णिया, मोतिहारी, दरभंगा सहित कई जिलों के साथ ही नेपाल कफ सिरप भेजता है।


