5KG के सिलेंडर में विस्फोट, 30 फीट हवा में उछला:दरभंगा के 6 लोग जख्मी, ग्रामीणों ने मिल कर आग को बुझाया

5KG के सिलेंडर में विस्फोट, 30 फीट हवा में उछला:दरभंगा के 6 लोग जख्मी, ग्रामीणों ने मिल कर आग को बुझाया

दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र के उसमामठ गांव में आज अचानक गैस सिलेंडर फट गया। घटना में करीब 6 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। घायलों में 3 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में लगने वाले ग्रामीण हाट में एक दुकानदार सालों से 5 लीटर वाले छोटे गैस सिलेंडर के सहारे कचरी-चौप, मुरहि,बड़ी जैसी खाद्य सामग्री बनाकर बेचते है। दुकानदार ने आज रोज की तरह दुकान लगाकर कारोबार शुरू किया था। सिलेंडर जलाने के करीब 20 मिनट बाद अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि सिलेंडर करीब 30 फीट ऊपर हवा में उछल गया और फिर नीचे आ गिरा। विस्फोट के साथ ही आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। घटना स्थल के पास मौजूद आम के पेड़ के मंजर और लगी फसलें टिकुला भी आग की चपेट में आकर झुलस गईं। ग्रामीणों ने ही मिल कर आग को बुझाया। 3 लोगों की हालत गंभीर घटना में घायल लोगों की पहचान डोमनी देवी, राजू साह और चंदन, लालू साह, इंद्रा कुमारी, अनिता देवी सहित अन्य के रूप में हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के करीब 1 घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हाट में मौजूद लोगों की भारी भीड़ घटना के बाद भी मौके पर जुटी रही और पूरे इलाके में इस हादसे की चर्चा होती रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने और जर्जर गैस सिलेंडरों के उपयोग से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, बावजूद इसके इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और घायलों के समुचित इलाज की मांग की है। फिलहाल, घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र के उसमामठ गांव में आज अचानक गैस सिलेंडर फट गया। घटना में करीब 6 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। घायलों में 3 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में लगने वाले ग्रामीण हाट में एक दुकानदार सालों से 5 लीटर वाले छोटे गैस सिलेंडर के सहारे कचरी-चौप, मुरहि,बड़ी जैसी खाद्य सामग्री बनाकर बेचते है। दुकानदार ने आज रोज की तरह दुकान लगाकर कारोबार शुरू किया था। सिलेंडर जलाने के करीब 20 मिनट बाद अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि सिलेंडर करीब 30 फीट ऊपर हवा में उछल गया और फिर नीचे आ गिरा। विस्फोट के साथ ही आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। घटना स्थल के पास मौजूद आम के पेड़ के मंजर और लगी फसलें टिकुला भी आग की चपेट में आकर झुलस गईं। ग्रामीणों ने ही मिल कर आग को बुझाया। 3 लोगों की हालत गंभीर घटना में घायल लोगों की पहचान डोमनी देवी, राजू साह और चंदन, लालू साह, इंद्रा कुमारी, अनिता देवी सहित अन्य के रूप में हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के करीब 1 घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हाट में मौजूद लोगों की भारी भीड़ घटना के बाद भी मौके पर जुटी रही और पूरे इलाके में इस हादसे की चर्चा होती रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने और जर्जर गैस सिलेंडरों के उपयोग से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, बावजूद इसके इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और घायलों के समुचित इलाज की मांग की है। फिलहाल, घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *