आठ अवैध निर्माण ढहाकर 594 वर्गमीटर जमीन करवाई खाली

आठ अवैध निर्माण ढहाकर 594 वर्गमीटर जमीन करवाई खाली

अहमदाबाद महानगरपालिका ने दक्षिण पश्चिम ज़ोन में टाउन प्लानिंग स्कीम के तहत मंगलवार को अवैध निर्माण ढहाए। सरखेज वार्ड के मकरबा क्षेत्र में आठ आवासीय मकानों को ढहाकर 594 वर्गमीटर जमीन खाली करवाने के बाद मनपा ने अपने कब्जे में ले लिया। मनपा के एस्टेट विभाग व स्थानीय पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की। मनपा ने बताया कि जिस जमीन पर यह कार्रवाई की गई थी वह मनपा की आरक्षित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *