ग्वालियर में नवआरक्षक पीपीटी परीक्षा 23 फरवरी से:14वीं बटालियन मैदान पर 5500 उम्मीदवार होंगे शामिल

ग्वालियर में नवआरक्षक पीपीटी परीक्षा 23 फरवरी से:14वीं बटालियन मैदान पर 5500 उम्मीदवार होंगे शामिल

ग्वालियर में नवआरक्षकों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा (पीपीटी) 23 फरवरी से शुरू होगी। यह परीक्षा 14वीं बटालियन एसएएफ मैदान पर आयोजित की जाएगी। इसमें करीब 5,500 उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा प्रक्रिया 14 मार्च तक चलेगी और प्रतिदिन लगभग 400 उम्मीदवारों की परीक्षा ली जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया प्रदेश में नवआरक्षकों के करीब 7,500 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। लिखित परीक्षा के बाद अब शारीरिक प्रवीणता परीक्षा कराई जा रही है। 300 जवान और अधिकारी तैनात किए गए परीक्षा के लिए एसएएफ के करीब 300 पुलिस जवान और अधिकारियों को तैनात किया गया है। ये जवान उम्मीदवारों की दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद की प्रक्रिया कराएंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। डीआईजी अमित सांघी की निगरानी में परीक्षा परीक्षा के संचालन के लिए एक कमेटी बनाई गई है, जिसके अध्यक्ष डीआईजी अमित सांघी हैं। उनकी निगरानी में पूरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। एसएएफ मैदान पर तैयारियां पूरी 14वीं बटालियन एसएएफ मैदान पर टेंट, लाइट, सीसीटीवी कैमरे और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। कमांडेंट संजीव सिन्हा ने मौके का निरीक्षण कर तैनात अधिकारियों और जवानों को आवश्यक निर्देश दिए। परीक्षा शुरू होने से पहले रविवार को एसएएफ मैदान पर रिहर्सल कराई जाएगी। इसमें एसएएफ जवानों को उम्मीदवार बनाकर पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान डीआईजी अमित सांघी और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। 800 मीटर दौड़ सहित तीन चरणों में होगी परीक्षा पीपीटी परीक्षा में उम्मीदवारों को 800 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा गोला फेंक और लंबी कूद भी कराई जाएगी। गोला फेंक और लंबी कूद में प्रत्येक उम्मीदवार को तीन मौके दिए जाएंगे।

ग्वालियर में नवआरक्षकों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा (पीपीटी) 23 फरवरी से शुरू होगी। 14वीं बटालियन में आयोजित इस परीक्षा में लगभग 5 हजार 500 सौ युवा शामिल होने की संभावना है। यह प्रक्रिया 14 मार्च तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन करीब 400 उम्मीदवारों की परीक्षा ली जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के लिए एसएएफ के लगभग 300 पुलिस जवान और अधिकारियों को तैनात किया गया है। ये जवान युवाओं की दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद कराएंगे। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया प्रदेश भर में नवआरक्षकों के करीब 7500 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। लिखित परीक्षा के बाद अब शारीरिक प्रवीणता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष डीआईजी अमित सांघी हैं। उनकी निगरानी में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। ग्वालियर में चौदहवीं बटालियन के एसएएफ मैदान पर पीपीटी परीक्षा के लिए टेंट, लाइट, सीसीटीवी कैमरे और मैदान की साफ-सफाई सहित अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चौदहवीं बटालियन के कमांडेंट संजीव सिन्हा ने मौके का मुआयना किया और प्रक्रिया के लिए तैनात जवानों व अधिकारियों से चर्चा की। पीपीटी परीक्षा शुरू होने से पहले रविवार को एसएएफ मैदान पर रिहर्सल की जाएगी। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष डीआईजी अमित सांघी, कमांडेंट संजीव सिन्हा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। एसएएफ जवानों को उम्मीदवार बनाकर रिहर्सल कराई जाएगी ताकि किसी भी कमी को दूर किया जा सके। पीपीटी परीक्षा में उम्मीदवारों को 800 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा, गोला फेंक और लंबी कूद भी शामिल होगी। गोला फेंक और लंबी कूद में प्रत्येक उम्मीदवार को तीन-तीन मौके दिए जाएंगे।

इस भर्ती परीक्षा की जानकारी देते हुए डीआईजी अमित सांघी ने बताया कि एसएएफ मैदान पर 23 मार्च से पीपीटी परीक्षा शुरू हो जाएगी। इसके लिए एसएएफ के करीब 300 पुलिस जवान और अधिकारी तैनात किए गए है। भर्ती प्रक्रिया के लिए पूरे इंतजाम कर लिए गए है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *