मोतिहारी जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस ने स्प्रिट माफियाओं के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पिपराकोठी थाना क्षेत्र से स्प्रिट तस्कर सुनील सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर एक मुर्गी फार्म में छापेमारी कर 52 लीटर स्प्रिट बरामद की गई, साथ ही दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया। पुलिस ने पिपराकोठी थाना कांड संख्या 88/24 में नामजद अभियुक्त सुनील सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने अपने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने मुर्गी फार्म पर मारा छापा सुनील सिंह से मिली जानकारी के आधार पर डीएसपी सदर-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रूलही सनीचरी गांव स्थित एक मुर्गी फार्म पर छापा मारा। यह फार्म मदन प्रसाद और शम्भु प्रसाद का बताया जा रहा है। छापेमारी के दौरान मौके से प्रकाश साह (पिता छोटेलाल साह, निवासी पोखरा शेख टोली, थाना कोटवा) और दिलीप राम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने फार्म से कुल 52 लीटर अवैध स्प्रिट भी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठित तरीके से स्प्रिट का अवैध कारोबार करते थे। वे स्प्रिट माफियाओं से माल खरीदते थे और उसे सुनसान जगहों पर उतारकर आगे विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करते थे। नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश जारी इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत एक नया केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जहरीली शराब कांड के बाद अवैध शराब और स्प्रिट के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान जारी रहेगा। मोतिहारी जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस ने स्प्रिट माफियाओं के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पिपराकोठी थाना क्षेत्र से स्प्रिट तस्कर सुनील सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर एक मुर्गी फार्म में छापेमारी कर 52 लीटर स्प्रिट बरामद की गई, साथ ही दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया। पुलिस ने पिपराकोठी थाना कांड संख्या 88/24 में नामजद अभियुक्त सुनील सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने अपने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने मुर्गी फार्म पर मारा छापा सुनील सिंह से मिली जानकारी के आधार पर डीएसपी सदर-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रूलही सनीचरी गांव स्थित एक मुर्गी फार्म पर छापा मारा। यह फार्म मदन प्रसाद और शम्भु प्रसाद का बताया जा रहा है। छापेमारी के दौरान मौके से प्रकाश साह (पिता छोटेलाल साह, निवासी पोखरा शेख टोली, थाना कोटवा) और दिलीप राम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने फार्म से कुल 52 लीटर अवैध स्प्रिट भी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठित तरीके से स्प्रिट का अवैध कारोबार करते थे। वे स्प्रिट माफियाओं से माल खरीदते थे और उसे सुनसान जगहों पर उतारकर आगे विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करते थे। नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश जारी इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत एक नया केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जहरीली शराब कांड के बाद अवैध शराब और स्प्रिट के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान जारी रहेगा।


