नशीली कफ सिरप की 52 बोतलें बरामद:ऑपरेशन प्रहार के तहत गोपालगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

नशीली कफ सिरप की 52 बोतलें बरामद:ऑपरेशन प्रहार के तहत गोपालगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

डीग पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत गोपालगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रतिबंधित कफ सिरप की 52 बोतलें बरामद की हैं। गोपालगढ़ थाना प्रभारी मनीष भार्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम चंदूपुरा में यह कार्रवाई की। सूचना के आधार पर एक दुकान में रखे प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मारेक्स-टी कफ सिरप की 100-100 एमएल की कुल 52 प्लास्टिक बोतलें मिलीं। पुलिस ने मौके से चंदूपुरा निवासी कुर्शीद पुत्र भोवल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गोपालगढ़ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच कैथवाड़ा थाना प्रभारी ताराचंद द्वारा की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *