51वीं राज्यस्तरीय महिला कबड्डी चैंपियनशिप शुरू, 8 टीमें शामिल:शेखपुरा में रंगारंग शुभारंभ, पहले दिन पटना ने जीते दो मैच

51वीं राज्यस्तरीय महिला कबड्डी चैंपियनशिप शुरू, 8 टीमें शामिल:शेखपुरा में रंगारंग शुभारंभ, पहले दिन पटना ने जीते दो मैच

शेखपुरा में 51वीं राज्यस्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो गई। बिहार राज्य कबड्डी संघ और जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में मकदुमपुर मुहल्ले स्थित अमर ज्योति स्कूल के मैदान में दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर, गुब्बारे उड़ाकर और नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर राज्य कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुमार विजय, जिला खेल पदाधिकारी सुजीत सौरव, जेएनवी के प्राचार्य विनय कुमार, दरभंगा के खेल पदाधिकारी परिमल, महिला हेल्प लाइन की प्रभारी अमृतदयाल, खेल आयोजक सियाराम सिंह, पूर्व सिविल सर्जन डॉ. के पुरुषोत्तम, कबड्डी संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार और पूर्व जिला खेल प्रभारी प्रमोद चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। प्रतियोगिता में बिहार के आठ प्रमंडलों से लगभग 120 महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। उद्घाटन से पूर्व खिलाड़ियों ने खेल मैदान से लेकर स्टेशन तक मार्च पास्ट किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुमार विजय ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य स्तरीय टीम का चयन किया जाएगा। यह चयनित टीम हैदराबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ी भविष्य में एशियाड जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मैच पटना और गया जी के बीच हुआ, जिसमें पटना की टीम ने 30-17 अंकों से जीत दर्ज की। इसी तरह, सारण ने सहरसा को और भोजपुर ने कटिहार को पराजित किया। दूसरे राउंड के मैचों में भी पटना का दबदबा कायम रहा। पटना ने सहरसा की टीम को हराया, जबकि गया जी की टीम ने सारण को पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। शेखपुरा में 51वीं राज्यस्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो गई। बिहार राज्य कबड्डी संघ और जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में मकदुमपुर मुहल्ले स्थित अमर ज्योति स्कूल के मैदान में दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर, गुब्बारे उड़ाकर और नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर राज्य कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुमार विजय, जिला खेल पदाधिकारी सुजीत सौरव, जेएनवी के प्राचार्य विनय कुमार, दरभंगा के खेल पदाधिकारी परिमल, महिला हेल्प लाइन की प्रभारी अमृतदयाल, खेल आयोजक सियाराम सिंह, पूर्व सिविल सर्जन डॉ. के पुरुषोत्तम, कबड्डी संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार और पूर्व जिला खेल प्रभारी प्रमोद चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। प्रतियोगिता में बिहार के आठ प्रमंडलों से लगभग 120 महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। उद्घाटन से पूर्व खिलाड़ियों ने खेल मैदान से लेकर स्टेशन तक मार्च पास्ट किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुमार विजय ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य स्तरीय टीम का चयन किया जाएगा। यह चयनित टीम हैदराबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ी भविष्य में एशियाड जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मैच पटना और गया जी के बीच हुआ, जिसमें पटना की टीम ने 30-17 अंकों से जीत दर्ज की। इसी तरह, सारण ने सहरसा को और भोजपुर ने कटिहार को पराजित किया। दूसरे राउंड के मैचों में भी पटना का दबदबा कायम रहा। पटना ने सहरसा की टीम को हराया, जबकि गया जी की टीम ने सारण को पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *