सहरसा में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहरा थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) की संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक से 518 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 4 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है। इस दौरान झारखंड के एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक हिमांशु को गुप्त सूचना मिली थी कि सिहौल गांव की ओर से एक लाल रंग का ट्रक अवैध विदेशी शराब लेकर सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग से सुपौल की तरफ जा रहा है। इस सूचना के आधार पर बिहरा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर शशि कुमार राणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। 60 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई टीम ने आजाद चौक के पास घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर JH10DC5776) को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान ट्रक में तस्करी का एक शातिर तरीका सामने आया। तस्करों ने ट्रक के केबिन और बॉडी के अंदर विशेष रूप से गुप्त बॉक्स (तहखाने) बनाए थे। इन बॉक्स को खोलने पर उनमें से 60 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई। कुल 518.400 लीटर शराब जब्त की गई, जिसमें 180 एमएल की 48-48 बोतलों वाले पैक शामिल थे। इस्तेमाल ट्रक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गिरफ्तार तस्कर की पहचान 22 वर्षीय कलाम अंसारी के रूप में हुई है, जो झारखंड के दुमका जिले के तेलझाड़ी थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। इस मामले में बिहरा थाना कांड संख्या 48/2026 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर तस्करी गिरोह के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच में जुटी है। छापेमारी टीम में बिहरा थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक कृष्णा कुमार, ज्योति कुमारी और डीआईयू के पुलिसकर्मी शामिल थे। सहरसा में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहरा थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) की संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक से 518 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 4 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है। इस दौरान झारखंड के एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक हिमांशु को गुप्त सूचना मिली थी कि सिहौल गांव की ओर से एक लाल रंग का ट्रक अवैध विदेशी शराब लेकर सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग से सुपौल की तरफ जा रहा है। इस सूचना के आधार पर बिहरा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर शशि कुमार राणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। 60 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई टीम ने आजाद चौक के पास घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर JH10DC5776) को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान ट्रक में तस्करी का एक शातिर तरीका सामने आया। तस्करों ने ट्रक के केबिन और बॉडी के अंदर विशेष रूप से गुप्त बॉक्स (तहखाने) बनाए थे। इन बॉक्स को खोलने पर उनमें से 60 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई। कुल 518.400 लीटर शराब जब्त की गई, जिसमें 180 एमएल की 48-48 बोतलों वाले पैक शामिल थे। इस्तेमाल ट्रक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गिरफ्तार तस्कर की पहचान 22 वर्षीय कलाम अंसारी के रूप में हुई है, जो झारखंड के दुमका जिले के तेलझाड़ी थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। इस मामले में बिहरा थाना कांड संख्या 48/2026 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर तस्करी गिरोह के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच में जुटी है। छापेमारी टीम में बिहरा थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक कृष्णा कुमार, ज्योति कुमारी और डीआईयू के पुलिसकर्मी शामिल थे।


