Uttarakhand के तीन जिलों में Operation Kalnemi के तहत 19 बांग्लादेशियों समेत 511 लोग गिरफ्तार

Uttarakhand के तीन जिलों में Operation Kalnemi के तहत 19 बांग्लादेशियों समेत 511 लोग गिरफ्तार

उत्तराखंड में धर्म और आस्था की आड़ में पाखंड और ठगी जैसी अवैध गतिविधियों में लिप्त तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत केवल तीन जिलों में ही अब तक 19 बांग्लादेशियों समेत 511 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक सरकारी विज्ञप्ति में शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, इस वर्ष 10 जुलाई से शुरू किए गए इस अभियान के तहत हरिद्वार, देहरादून एवं ऊधमसिंहनगर जिलों में 4,802 से अधिक लोगों का सत्यापन किया गया जिनमें से 511 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अभियान में अवैध रूप से रह रहे 19 बांग्लादेशी भी गिरफ्तार किए गए जिनमें से 10 को बांग्लादेश वापस भेज दिया गया जबकि नौ अन्य पर कार्रवाई जारी है।
इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह अभियान किसी वर्ग या समुदाय के विरुद्ध नहीं, बल्कि कानून- व्यवस्था और देवभूमि की गरिमा की रक्षा के लिए है।

धामी ने स्पष्ट किया कि आस्था का सम्मान किया जाएगा, लेकिन उसकी आड़ में अपराध, पाखंड और धोखाधड़ी को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस प्रकार की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने तथा प्रदेश की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *