मोतिहारी में स्कॉर्पियो से 51 कार्टन शराब मिली:अंदर बारात बैठी थी, ड्राइवर गिरफ्तार, होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मोतिहारी में स्कॉर्पियो से 51 कार्टन शराब मिली:अंदर बारात बैठी थी, ड्राइवर गिरफ्तार, होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मधुबन थाना पुलिस ने होली पर्व से पहले शराब तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया है। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसका इस्तेमाल बारात की गाड़ी के रूप में किया जा रहा था। इस कार्रवाई में वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए। मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो में दूल्हे के पोस्टर और बैनर लगाकर शराब की बड़ी खेप मधुबन थाना क्षेत्र में पहुंचाई जाने वाली है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पकड़ीदयाल एसडीपीओ कुमार चंदन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। स्कॉर्पियो से कुल 51 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई
गठित टीम में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय और अपर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। टीम ने चिन्हित स्थान पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस की भनक लगते ही तस्करों ने वाहन लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा कर उसे पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो से कुल 51 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 442 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाने ले आई। इसके बाद संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी करते हुए फरार तस्करों के घरों की भी तलाशी ली गई। गिरफ्तार चालक से पूछताछ के दौरान शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नामों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि मधुबन थाना पुलिस द्वारा शराब तस्करों के खिलाफ 48 घंटे के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली के मद्देनजर क्षेत्र में सघन जांच अभियान जारी रहेगा और अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मधुबन थाना पुलिस ने होली पर्व से पहले शराब तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया है। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसका इस्तेमाल बारात की गाड़ी के रूप में किया जा रहा था। इस कार्रवाई में वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए। मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो में दूल्हे के पोस्टर और बैनर लगाकर शराब की बड़ी खेप मधुबन थाना क्षेत्र में पहुंचाई जाने वाली है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पकड़ीदयाल एसडीपीओ कुमार चंदन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। स्कॉर्पियो से कुल 51 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई
गठित टीम में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय और अपर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। टीम ने चिन्हित स्थान पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस की भनक लगते ही तस्करों ने वाहन लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा कर उसे पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो से कुल 51 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 442 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाने ले आई। इसके बाद संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी करते हुए फरार तस्करों के घरों की भी तलाशी ली गई। गिरफ्तार चालक से पूछताछ के दौरान शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नामों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि मधुबन थाना पुलिस द्वारा शराब तस्करों के खिलाफ 48 घंटे के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली के मद्देनजर क्षेत्र में सघन जांच अभियान जारी रहेगा और अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *