पूर्णिया में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई हुई है। पुलिस ने एक टैंक लोरी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने 400 कार्टन में बंद 5080.740 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। ये खेप असम से पूर्णिया के रास्ते वैशाली ले जाई जा रही थी। पकड़े गए खेप की कीमत करीब 65 लाख आंकी जा रही है। पुलिस ने इस मामले में ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार ड्राइवर वैशाली के मदरना वार्ड-5 का रहने वाला है। जिसका नाम रामबाबू राय (34) है। पुलिस ने पूछताछ के बाद धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना की जानकारी देते हुए एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि जलालगढ़ थाना पुलिस को मद्यनिषेध और राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो पटना से सूचना मिली थी कि एक 10 चक्का टैंक लोरी (NL02Q 8091) से बड़ी मात्रा में शराब पूर्णिया लाई जा रही है। जलालगढ़ थाना क्षेत्र के चंपानगर लेन सड़क स्थित मिश्रीलाल चौक के पास सख्ती से वाहनों की जांच शुरू की गई। अररिया से आ रही थी लोरी जांच के दौरान अररिया की ओर से आ रही टैंक लोरी को रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब टैंक लोरी का ढक्कन खोलकर जांच की तो उसके अंदर बड़ी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई थी। इसके बाद वाहन को थाना लाकर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टैंक लोरी से विभिन्न ब्रांड की कुल 5080.740 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। फरार चालक को जलालगढ़ थाना क्षेत्र के मिश्रीनगर से धर दबोचा गया। सख्ती से पूछताछ में पकड़े गए ड्राइवर ने बताया कि शराब की ये खेत असम से लाई जा रही है। इसे किशनगंज होते हुए पूर्णिया के रास्ते वैशाली ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से टैंक लोरी, एक फार्च्यूनर और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूर्णिया में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई हुई है। पुलिस ने एक टैंक लोरी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने 400 कार्टन में बंद 5080.740 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। ये खेप असम से पूर्णिया के रास्ते वैशाली ले जाई जा रही थी। पकड़े गए खेप की कीमत करीब 65 लाख आंकी जा रही है। पुलिस ने इस मामले में ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार ड्राइवर वैशाली के मदरना वार्ड-5 का रहने वाला है। जिसका नाम रामबाबू राय (34) है। पुलिस ने पूछताछ के बाद धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना की जानकारी देते हुए एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि जलालगढ़ थाना पुलिस को मद्यनिषेध और राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो पटना से सूचना मिली थी कि एक 10 चक्का टैंक लोरी (NL02Q 8091) से बड़ी मात्रा में शराब पूर्णिया लाई जा रही है। जलालगढ़ थाना क्षेत्र के चंपानगर लेन सड़क स्थित मिश्रीलाल चौक के पास सख्ती से वाहनों की जांच शुरू की गई। अररिया से आ रही थी लोरी जांच के दौरान अररिया की ओर से आ रही टैंक लोरी को रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब टैंक लोरी का ढक्कन खोलकर जांच की तो उसके अंदर बड़ी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई थी। इसके बाद वाहन को थाना लाकर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टैंक लोरी से विभिन्न ब्रांड की कुल 5080.740 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। फरार चालक को जलालगढ़ थाना क्षेत्र के मिश्रीनगर से धर दबोचा गया। सख्ती से पूछताछ में पकड़े गए ड्राइवर ने बताया कि शराब की ये खेत असम से लाई जा रही है। इसे किशनगंज होते हुए पूर्णिया के रास्ते वैशाली ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से टैंक लोरी, एक फार्च्यूनर और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


