दरभंगा में जरूरतमंदों को 500 कंबल वितरण किया

दरभंगा में जरूरतमंदों को 500 कंबल वितरण किया

भास्कर न्यूज | दरभंगा कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के दरभंगा मंडल कार्यालय द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दरभंगा शहर के विभिन्न चिह्नित स्थानों पर संपन्न हुआ, जिसमें कुल 500 जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ पंजाब नेशनल बैंक के दरभंगा मंडल प्रमुख श्री रवि भूषण झा के करकमलों से हुआ। इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी सरोज सिंह, रमण कांत मिश्रा, मनोज सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने जरूरतमंद परिवारों को कंबल प्रदान कर उन्हें ठंड से बचाव का सहारा दिया। इस अवसर पर मंडल प्रमुख रवि भूषण झा ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शीतलहर के दौरान जरूरतमंदों की सहायता करना बैंक की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। बैंक प्रबंधन द्वारा पूर्व सर्वेक्षण के आधार पर शहर के विभिन्न इलाकों में चिह्नित जरूरतमंदों को सुव्यवस्थित तरीके से कंबल वितरित किए गए। इस पहल से सबसे अधिक प्रभावित गरीब, वृद्ध और असहाय लोग लाभान्वित हुए। पंजाब नेशनल बैंक के दरभंगा मंडल कार्यालय द्वारा भविष्य में भी सीएसआर के अंतर्गत ऐसे सामाजिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। भास्कर न्यूज | दरभंगा कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के दरभंगा मंडल कार्यालय द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दरभंगा शहर के विभिन्न चिह्नित स्थानों पर संपन्न हुआ, जिसमें कुल 500 जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ पंजाब नेशनल बैंक के दरभंगा मंडल प्रमुख श्री रवि भूषण झा के करकमलों से हुआ। इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी सरोज सिंह, रमण कांत मिश्रा, मनोज सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने जरूरतमंद परिवारों को कंबल प्रदान कर उन्हें ठंड से बचाव का सहारा दिया। इस अवसर पर मंडल प्रमुख रवि भूषण झा ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शीतलहर के दौरान जरूरतमंदों की सहायता करना बैंक की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। बैंक प्रबंधन द्वारा पूर्व सर्वेक्षण के आधार पर शहर के विभिन्न इलाकों में चिह्नित जरूरतमंदों को सुव्यवस्थित तरीके से कंबल वितरित किए गए। इस पहल से सबसे अधिक प्रभावित गरीब, वृद्ध और असहाय लोग लाभान्वित हुए। पंजाब नेशनल बैंक के दरभंगा मंडल कार्यालय द्वारा भविष्य में भी सीएसआर के अंतर्गत ऐसे सामाजिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *