50 की एकता कपूर ने बताया क्यों नहीं लिए सात फेरे? 18 की उम्र में मिला अल्टीमेटम

50 की एकता कपूर ने बताया क्यों नहीं लिए सात फेरे? 18 की उम्र में मिला अल्टीमेटम

Ekta Kapoor On Her marriage: टीवी और सिनेमा की दुनिया की ‘क्वीन’ माने जाने वालीं एकता कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी किसी रहस्य से कम नहीं रही। वह 50 साल की हो चुकी हैं और अब भी कुंवारी हैं। ऐसे में उनके फैंस के मन में हमेशा यह सवाल रहता था कि आखिर एकता और उनके भाई तुषार कपूर ने अब तक शादी क्यों नहीं की? लेकिन कभी उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर ज्यादा बात नहीं की, पर अब उन्होंने अपनी शादी पर चुप्पी तोड़ी है। पहली बार उन्होंने इस राज से पर्दा उठाया और अपने पिता जितेंद्र के साथ हुई एक दिलचस्प बातचीत का जिक्र किया है।

एकता कपूर ने अपनी शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा (Ekta Kapoor On Her marriage)

हाल ही में एकता कपूर ने एक पॉडकास्ट में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जब वह 18 या 19 साल की थीं, तब उनके पिता जितेंद्र ने उनके सामने एक साफ शर्त रखी थी। पिता ने कहा था, “या तो अपनी जिंदगी में कुछ काम कर लो, वरना मैं तुम्हारी शादी कर दूंगा।” एकता ने हंसते हुए बताया कि उस उम्र में वह अपनी आजादी खोना नहीं चाहती थीं और किसी बंधन में बंधने के लिए तैयार नहीं थीं। बस, पिता की यही बात उनके लिए सबसे बड़ा मोटिवेशन बन गई। शादी से बचने के चक्कर में उन्होंने खुद को पूरी तरह काम में झोंक दिया और आज नतीजा सबके सामने है।

Ekta Kapoor On Her marriage

एकता ने बताया पूरी की पिता की इच्छा (Ekta Kapoor Father Jitendra)

एकता के साथ-साथ उनके भाई तुषार कपूर ने भी बहन की तरह ही शादी न करने का फैसला लिया। एकता ने आगे ये भी बताया कि एक बार उनके पिता ने मजाक-मजाक में कहा था कि तुम दोनों में से कोई एक तो शादी कर लो। जब उन्होंने पूछा कि ऐसा क्यों, तो जितेंद्र ने कहा कि उन्हें बस बच्चे चाहिए। इसके बाद दोनों भाई-बहन ने तय किया कि वह शादी के बिना भी माता-पिता बन सकते हैं। फिर दोनों भाई-बहन ने सरोगेसी (IVF) के जरिए पेरेंट बनने का फैसला लिया था।

Ekta Kapoor On Her marriage

एकता कपूर और भाई तुषार ने IVF से किए बच्चे (Ekta Kapoor Kids)

आज एकता कपूर एक बेटे ‘रवि’ की मां हैं, जिसका नाम उन्होंने अपने पिता के असली नाम (रवि कपूर) पर रखा है। वहीं तुषार कपूर भी एक बेटे ‘लक्ष्य’ के पिता हैं। एकता का कहना है कि वह अपनी इस लाइफ से बेहद खुश हैं और उन्हें कभी शादी की कमी महसूस नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *