5 साल का टूटा रिकॉर्ड-इस साल न्यूनतम तापमान सबसे कम:2022-2026 के बीच इस साल रात सबसे ठंडी, दिन सबसे गर्म, 2 दिन में अधिकतम पारा 7.4 डिग्री, बढ़ा-न्यूनतम 2 डिग्री गिरा

5 साल का टूटा रिकॉर्ड-इस साल न्यूनतम तापमान सबसे कम:2022-2026 के बीच इस साल रात सबसे ठंडी, दिन सबसे गर्म, 2 दिन में अधिकतम पारा 7.4 डिग्री, बढ़ा-न्यूनतम 2 डिग्री गिरा

आगरा में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। साल के शुरुआत के पहले सप्ताह में जमकर सर्दी रही। दिन-रात सर्दी ने सितम ढहाया। मगर, धूप निकलने के कारण पिछले दो दिनों से दिन में सर्दी से राहत है। मगर, रात में ठिठुरन बरकरार है। इन दो दिनों में अधिकतम तापमान में 7.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है वहीं, न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। ऐसे में पिछले 5 सालों में इन दिनों दिन सबसे गर्म हैं और रात सबसे ठंडी हैं। वर्ष 2022 से 2026 के बीच 10 जनवरी का रिकॉर्ड देखें तो इस डेट को सबसे कम न्यूनतम तापमान इसी साल रहा है। जबकि इस डेट काे सबसे अधिक अधिकतम तापमान इसी साल रहा। देखें पिछले 5 सालों में 10 जनवरी को तापमान की स्थिति दिन में राहत, रात में सर्दी का सितम धूप निकलने के कारण शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। हालांकि रात के तापमान पर इसका असर नहीं पड़ा। 8 जनवरी को अधिकतम तापमान जहां, 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि 10 जनवरी को अधिकतम तापमान बढ़कर 21.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और न्यूनतम तापमान गिरकर 5.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। देखें रविवार सुबह मौसम की तस्वीरें.. देखें पिछले दिनों तापमान की स्थिति… रविवार सुबह की स्थिति रविवार सुबह कोहरे से राहत रही। शहर में मौसम साफ रहा। शीतलहर चलने की वजह से ठंड बरकरार रही। सर्दी में से लोग ठिठुरते नजर आए। सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। मगर, बाहरी क्षेत्रों में कोहरे का असर दिखाई दिया, जिसकी वजह से कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी जैसी ट्रेन आगरा आधा घंटा देर से पहुंची। पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिन में धूप निकलेगी। रात को भी कोहरे की संभावना नहीं है। दिनभर मौसम खुला रहेगा। 12 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 13 जनवरी को घना कोहरा हो सकता है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। ये रह सकती है तापमान की स्थिति

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *