बिजनौर के मंडावली क्षेत्र में एक ई-रिक्शा की टक्कर से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना जनपद के मंडावली थाना क्षेत्र के करौली गांव में हुई, जब बच्चा अपने घर के बाहर खड़ा था। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एक ई-रिक्शा चालक ने पीछे देखे बिना रिक्शा बैक करते समय बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान अर्जुन सिंह के पांच वर्षीय पुत्र शौर्य के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ई-रिक्शा को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ई-रिक्शा चालक की तलाश कर रही है। परिजनों ने बताया कि शौर्य अपनी सात बहनों का इकलौता भाई था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि ई-रिक्शा चालक कथित तौर पर शराब के नशे में था और उसने लापरवाही से रिक्शा चलाई थी।


