श्रीलंका समेत 5 टीमों को मिला सुपर-8 का टिकट तो 5 बाहर, अब 10 टीमों के बीच 3 स्‍थानों के लिए जंग, देखें लेटेस्‍ट पॉइंट्स टेबल

श्रीलंका समेत 5 टीमों को मिला सुपर-8 का टिकट तो 5 बाहर, अब 10 टीमों के बीच 3 स्‍थानों के लिए जंग, देखें लेटेस्‍ट पॉइंट्स टेबल

T20 World Cup 2026 Points Table Update: श्रीलंका ने पल्लेकेले में रविवार को टी20 वर्ल्ड 2026 में बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात दी है। यह श्रीलंका की लगातार तीसरी जीत है इस जीत के साथ उसने सुपर 8 में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। इस तरह अब तक सुपर 8 में पांच टीमों ने जगह बना है तो पांच टीमें आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। अब तीन स्‍थानों के लिए 10 टीमों के बीच जंग होगी। आइये लेटेस्‍ट पॉइंट्स टेबल पर एक नजर डालते हैं।

यूएसए या पाकिस्‍तान

ग्रुप ए में भारत ने सुपर-8 में जगह बना ली है तो नामीबिया आधिकारिक रूप से बाहर हो गई है। जबकि नीदरलैंड भी करीबन बाहर ही मानी जा रही है। अब इस ग्रुप में एक स्‍थान के लिए यूएसए और पाकिस्‍तान के बीच जंग है। इसका फैसला पाकिस्‍तान बनाम नामीबिया मैच टिका है। पाकिस्‍तान जीती तो वह सुपर-8 में जगह बना लेगी और उसके हारने पर यूएसए को अगले चरण में पहुंच जाएगी।

ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल

पोजिशन टीम मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट
1 flagभारत (Q) 3 3 0 6 +3.050
2 यूएसएflag 4 2 2 4 +0.788
3 flagपाकिस्‍तान 3 2 1 4 -0.403
4 flagनीदरलैंड 3 1 2 2 -1.352
5 flagनामीबिया (E) 3 0 3 0 -2.443

जिम्‍बाब्‍वे सबसे बड़ी दावेदार

ग्रुप बी में श्रीलंका ने सुपर-8 में जगह बना ली है तो ओमान आधिकारिक रूप से बाहर हो गई है। इस ग्रुप में जिम्‍बाब्‍वे अब सुपर-8 की सबसे बड़ी दावेदार है, क्‍योंकि उसने शुरुआती अपने दोनों मैच जीते हैं। अब उसे सिर्फ एक जीत की दरकार है। जबकि ऑस्‍ट्रेलिया उम्‍मीद करेगा कि जिम्‍बाब्‍वे अपने दोनों मैच हार जाए और उसे टिकट मिल जाए।

ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल

पोजिशन टीम मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट
1 श्रीलंका (Q) 3 3 0 6 +2.462
2 जिम्‍बाब्‍वे 2 2 0 4 +1.984
3 ऑस्‍ट्रेलिया 3 1 2 2 +0.414
4 आयरलैंड 3 1 2 2 0.150
5 ओमान (E) 3 0 3 0 -4.546

ग्रुप सी की तस्‍वीर हुई साफ

ग्रुप सी की तस्‍वीर अब पूरी तरह से साफ हो गई है। इस ग्रुप से वेस्‍टइंडीज और इंग्‍लैंड ने आधिकारिक रूप से सुपर-8 में जगह बना ली है। जबकि स्‍कॉटलैंड, इटली और नेपाल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

ग्रुप-सी की पॉइंट्स टेबल

पोजिशन टीम मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट
1 वेस्‍टइंडीज (Q) 3 3 0 6 +1.820
2 इंग्‍लैंड (Q) 4 3 1 6 +0.201
3 स्‍कॉटलैंड (E) 3 1 1 2 +0.359
4 इटली (E) 3 1 1 2 -0.588
5 नेपाल (E) 3 0 3 0 -1.942

ग्रुप डी में भी फंसा पेच

ग्रुप डी की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने आधिकारिक रूप से जगह बना ली है। इस ग्रुप से अभी तक कोई बाहर नहीं हुआ है। अब शेष एक स्‍थान के लिए न्‍यूजीलैंड को इस ग्रुप में सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। वह कनाडा को हराते ही अगले चरण के लिए क्‍वालीफाई कर जाएगी।

ग्रुप-डी की पॉइंट्स टेबल

पोजिशन टीम मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट
1 साउथ अफ्रीका (Q) 3 3 0 6 +1.477
2 न्‍यूजीलैंड 3 2 1 4 +0.701
3 अफगानिस्‍तान 3 1 2 2 -0.215
4 यूएई 3 1 2 2 -0.797
5 कनाडा 2 0 2 0 -1.526

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *