24 घंटे में 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत:मधुबनी में होली के दिन अलग-अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाएं, बेनीपट्टी में पेड़ से टकराई बाइक

24 घंटे में 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत:मधुबनी में होली के दिन अलग-अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाएं, बेनीपट्टी में पेड़ से टकराई बाइक

मधुबनी में बीते 24 घंटे के भीतर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल मधुबनी लाया गया। बुधवार दोपहर से लेकर देर रात तक जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ये हादसे हुए। घटनाओं के बाद संबंधित थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से जिले में दहशत का माहौल है। बेनीपट्टी में पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत पहली घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के साहरघाट-बसेठ एसएच सड़क पर त्रिमुहान के पास हुई। यहां तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय दिनेश सहनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रोहित कुमार को पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और काफी तेज रफ्तार में जा रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार होली के मौके पर नशे की हालत में होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। बसेठ मलिकाना टोल के पास अज्ञात वाहन ने ली जान दूसरी घटना भी बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बसेठ मलिकाना टोल के पास हुई। यहां प्रदीप कुमार साहू को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भतीजे श्रावण कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम प्रदीप कुमार साहू सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर खड़े थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत तीसरी घटना लौकही प्रखंड के अंधरामठ थाना क्षेत्र के बगेबा पुरवारी टोल में हुई। यहां दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दूसरे घायल व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान दरभंगा में हो गई। पुलिस ने एक शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा है। मृतक के भाई राज कुमार ने बताया कि दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गई थीं, जिसके बाद दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन एक व्यक्ति की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 17 साल की किशोर की भी हादसे में गई जान इसी हादसे में 17 वर्षीय लालो कुमार की भी मौत हो गई। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी लाया गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर मौजूद परिजनों ने बताया कि लालो कुमार बाइक पर सवार था और दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बाबूबरही में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत एक अन्य सड़क दुर्घटना बाबूबरही थाना क्षेत्र के काशी टोल के पास हुई। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से रामकुमार यादव नामक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। बताया जा रहा है कि रामकुमार यादव सड़क पार कर रहे थे, उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शुरू की जांच सभी घटनाएं बुधवार दोपहर से लेकर देर रात तक की बताई जा रही हैं। गुरुवार को सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी लाया गया। संबंधित थाना पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है, वहां वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने जिले में चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और तेज रफ्तार तथा नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें। मधुबनी में बीते 24 घंटे के भीतर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल मधुबनी लाया गया। बुधवार दोपहर से लेकर देर रात तक जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ये हादसे हुए। घटनाओं के बाद संबंधित थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से जिले में दहशत का माहौल है। बेनीपट्टी में पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत पहली घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के साहरघाट-बसेठ एसएच सड़क पर त्रिमुहान के पास हुई। यहां तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय दिनेश सहनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रोहित कुमार को पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और काफी तेज रफ्तार में जा रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार होली के मौके पर नशे की हालत में होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। बसेठ मलिकाना टोल के पास अज्ञात वाहन ने ली जान दूसरी घटना भी बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बसेठ मलिकाना टोल के पास हुई। यहां प्रदीप कुमार साहू को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भतीजे श्रावण कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम प्रदीप कुमार साहू सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर खड़े थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत तीसरी घटना लौकही प्रखंड के अंधरामठ थाना क्षेत्र के बगेबा पुरवारी टोल में हुई। यहां दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दूसरे घायल व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान दरभंगा में हो गई। पुलिस ने एक शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा है। मृतक के भाई राज कुमार ने बताया कि दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गई थीं, जिसके बाद दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन एक व्यक्ति की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 17 साल की किशोर की भी हादसे में गई जान इसी हादसे में 17 वर्षीय लालो कुमार की भी मौत हो गई। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी लाया गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर मौजूद परिजनों ने बताया कि लालो कुमार बाइक पर सवार था और दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बाबूबरही में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत एक अन्य सड़क दुर्घटना बाबूबरही थाना क्षेत्र के काशी टोल के पास हुई। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से रामकुमार यादव नामक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। बताया जा रहा है कि रामकुमार यादव सड़क पार कर रहे थे, उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शुरू की जांच सभी घटनाएं बुधवार दोपहर से लेकर देर रात तक की बताई जा रही हैं। गुरुवार को सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी लाया गया। संबंधित थाना पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है, वहां वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने जिले में चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और तेज रफ्तार तथा नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *