भोजपुर में हथियार के साथ 5 बदमाश गिरफ्तार:अलग-अलग जगहों से पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा; पिस्टल, जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल बरामद

भोजपुर में हथियार के साथ 5 बदमाश गिरफ्तार:अलग-अलग जगहों से पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा; पिस्टल, जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल बरामद

भोजपुर जिले में अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नारायणपुर थाना पुलिस को बड़ी की है। अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर हथियार, कारतूस, मोबाइल और बाइक के साथ पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से हथियारों की खरीद-बिक्री में संलिप्त गिरोह को झटका लगा है। पुलिस के अनुसार पहली सफलता बनौली मोड़ के पास मिली। यहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान एक देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल बरामद किए गए, जबकि एक बाइक को भी जब्त किया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ मोहल्ला निवासी रिशु कुमार, बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हथेलीपुर मठिया गांव निवासी गोविंद कुमार और अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तार मठिया गांव निवासी रंजीत कुमार गोस्वामी के तौर पर हुई है। हथियार सप्लाई से जुड़े लोगों की तलाश जारी भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि सूचना मिली थी कि बनौली मोड़ के पास तीन युवक हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में मौजूद है। सूचना का सत्यापन करते हुए पुलिस जब मौके पर पहुंची तो तीनों बदमाश भागने लगे, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि तीनों हथियारों की खरीद-बिक्री के अवैध धंधे में संलिप्त रहे हैं। वहीं, दूसरी कार्रवाई वरुणा पेट्रोल पंप के पास की गई। यहां से पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से एक देसी कट्टा और दो मोबाइल बरामद हुए। उनकी बाइक भी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों में मड़नपुर गांव निवासी हरेद्र साह और सहार थाना क्षेत्र के मिश्रीचक गांव निवासी मनीष कुमार शामिल है। पुलिस अब इनके आपराधिक नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। भोजपुर जिले में अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नारायणपुर थाना पुलिस को बड़ी की है। अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर हथियार, कारतूस, मोबाइल और बाइक के साथ पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से हथियारों की खरीद-बिक्री में संलिप्त गिरोह को झटका लगा है। पुलिस के अनुसार पहली सफलता बनौली मोड़ के पास मिली। यहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान एक देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल बरामद किए गए, जबकि एक बाइक को भी जब्त किया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ मोहल्ला निवासी रिशु कुमार, बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हथेलीपुर मठिया गांव निवासी गोविंद कुमार और अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तार मठिया गांव निवासी रंजीत कुमार गोस्वामी के तौर पर हुई है। हथियार सप्लाई से जुड़े लोगों की तलाश जारी भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि सूचना मिली थी कि बनौली मोड़ के पास तीन युवक हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में मौजूद है। सूचना का सत्यापन करते हुए पुलिस जब मौके पर पहुंची तो तीनों बदमाश भागने लगे, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि तीनों हथियारों की खरीद-बिक्री के अवैध धंधे में संलिप्त रहे हैं। वहीं, दूसरी कार्रवाई वरुणा पेट्रोल पंप के पास की गई। यहां से पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से एक देसी कट्टा और दो मोबाइल बरामद हुए। उनकी बाइक भी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों में मड़नपुर गांव निवासी हरेद्र साह और सहार थाना क्षेत्र के मिश्रीचक गांव निवासी मनीष कुमार शामिल है। पुलिस अब इनके आपराधिक नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *