सहरसा से 5 नाबालिग लड़कियां लापता:घास काटने निकली थीं, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

सहरसा से 5 नाबालिग लड़कियां लापता:घास काटने निकली थीं, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

सहरसा के नवहट्टा थाना क्षेत्र से पांच नाबालिग लड़कियों के अचानक लापता हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सभी लड़कियां नवहट्टा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 18, पिपररही मोहल्ले के तीन अलग-अलग परिवारों से संबंधित हैं। घटना के बाद परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। खेतों और गांव में खोजबीन, नहीं मिला कोई सुराग परिजनों के अनुसार, 27 तारीख की सुबह करीब 11:30 बजे राधा कुमारी (17), नेहा कुमारी (14), ज्योति कुमारी (12), कोमल कुमारी (12) और प्रीति कुमारी (10) घास काटने के लिए घर से निकली थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार वालों को चिंता हुई। आसपास के खेतों और गांव में खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लड़कियों को तुलसीपुर की देखा गया था जाते परिवार के लोगों ने बताया कि शाम करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि सभी लड़कियों को तुलसीपुर की दिशा में जाते देखा गया था। इसके बाद परिजनों ने तुलसीपुर समेत आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की, लेकिन बच्चियों का कहीं पता नहीं चल सका। डीएसपी बोले-संभावित ठिकानों पर छापेमारी-पूछताछ मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर-2 कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार और अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में संभावित ठिकानों पर छापेमारी और पूछताछ की जा रही है। पुलिस अपहरण या बहला-फुसलाकर ले जाने समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजन प्रशासन से शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं, वहीं स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश और चिंता का माहौल है। सहरसा के नवहट्टा थाना क्षेत्र से पांच नाबालिग लड़कियों के अचानक लापता हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सभी लड़कियां नवहट्टा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 18, पिपररही मोहल्ले के तीन अलग-अलग परिवारों से संबंधित हैं। घटना के बाद परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। खेतों और गांव में खोजबीन, नहीं मिला कोई सुराग परिजनों के अनुसार, 27 तारीख की सुबह करीब 11:30 बजे राधा कुमारी (17), नेहा कुमारी (14), ज्योति कुमारी (12), कोमल कुमारी (12) और प्रीति कुमारी (10) घास काटने के लिए घर से निकली थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार वालों को चिंता हुई। आसपास के खेतों और गांव में खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लड़कियों को तुलसीपुर की देखा गया था जाते परिवार के लोगों ने बताया कि शाम करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि सभी लड़कियों को तुलसीपुर की दिशा में जाते देखा गया था। इसके बाद परिजनों ने तुलसीपुर समेत आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की, लेकिन बच्चियों का कहीं पता नहीं चल सका। डीएसपी बोले-संभावित ठिकानों पर छापेमारी-पूछताछ मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर-2 कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार और अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में संभावित ठिकानों पर छापेमारी और पूछताछ की जा रही है। पुलिस अपहरण या बहला-फुसलाकर ले जाने समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजन प्रशासन से शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं, वहीं स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश और चिंता का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *