हवाला कारोबार से जुड़े गैंग के 5 मेंबर अरेस्ट:कलक्टरगंज में एक मकान से 2 करोड़ कैश मिला, पुलिस ने मशीन से गिने नोट

हवाला कारोबार से जुड़े गैंग के 5 मेंबर अरेस्ट:कलक्टरगंज में एक मकान से 2 करोड़ कैश मिला, पुलिस ने मशीन से गिने नोट

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इंटरनेशनल सट्टा खिलाने वाले, शेयर ट्रेडिंग और हवाला कारोबार से जुड़े गैंग का खुलासा किया। पुलिस टीम ने कलक्टरगंज स्थित धनकुट्टी निवासी रमाकांत गुप्ता के मकान में छापेमारी कर मौके से करीब दो करोड़ रुपए नकद और 61.860 किलोग्राम चांदी बरामद की। इसके अलावा पैन ड्राइव, मॉडम और भारतीय व नेपाली करेंसी बरामद की। पुलिस ने मकान मालिक समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सूचना पर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंचे। शहर में कई दिन से मिल रही थी शेयर ट्रेडिंग की शिकायत स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि बीते कई दिनों से शहर में हवाला कारोबार, सट्टा कारोबार और अवैध रूप से शेयर ट्रेडिंग की शिकायत मिल रही थी, जिस पर गुरुवार रात को धनकुट्टी निवासी रमाकांत गुप्ता के घर में छापेमारी की गई। जहां से करीब दो करोड़ नकद, 61.860 किग्रा. चांदी, पैन ड्राइव, मॉडम, कम्प्यूटर, लैपटॉप आदि बरामद किए गए। साथ ही मकान मालिक समेत किदवई नगर निवासी राहुल जैन, शिवम त्रिपाठी, यशोदा नगर गंगागंज निवासी सचिन गुप्ता और वंशराज को पकड़ा गया है। जिनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपित क्रिकेट में सट्टा खिलाने, हवाला कारोबार और अवैध रूप से शेयर मार्केट में मार्केट ट्रेडिंग करते थे। आरोपियों का संबंध आगरा के हिस्ट्रीशीटर इंटरनेशनल क्रिकेट बुकी से मिल रहे है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *