हरियाणा के गुरुग्राम में एक सोसायटी की दीवार गिरने से 5 मजदूर दब गये है। सूचना मिलने पर रेस्क्यू की टीम में मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल मजदूरों को निकलने का काम चल रहा है। अभी कितने मजदूर फंसे हुए इसका भी सही संख्या पता नहीं चल सकी है। एंबुलेंस फायर ब्रिगेड और डॉक्टर भी मौके पर बुलाये गये हैं। यह घटना करीब सवा नौ बजे की बताई गई है।


