राजस्थान के भिवाड़ी में सोमवार की सुबह एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर काम कर रहे 25 में से 8 मजदूर जिंदा जल गए। वहीं, मरने वालों में 5 मजदूर मोतिहारी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे घटी है। यहां स्थित केमिकल और पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका हुआ था।धमाके की आवाज पूरे इंडस्ट्रियल एरिया में गूंज गई। आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे लोग बाहर निकल आए। देखते ही देखते फैक्ट्री से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं थी। हालांकि, घटना के करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 8 लोगों की जान जा चुकी थी। घटनास्थल की देखें तस्वीरें… लाश बनी कंकाल, बॉडी पार्ट्स इकट्ठे किए रेस्क्यू टीम जब अंदर पहुंची तो दृश्य दिल दहला देने वाला था। कई शवों के सिर्फ कंकाल बचे थे। वहीं कई जगह फैले बॉडी पार्ट्स रेस्क्यू टीम ने पॉलीथीन में इकट्ठे किए। मजदूरों की पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि शवों की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका बेहद तेज था और आग ने पलभर में मजदूरों को घेर लिया। पुलिस ने गश्त के दौरान हादसा देखा, तुरंत रेस्क्यू शुरू एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया कि सुबह पुलिस गश्त कर रही थी, तभी धुआं उठता दिखा। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। इसके बाद आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया गया। मौके पर खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कलेक्टर बोलीं- छोटा एक्सप्लोसिव मटेरियल था दोपहर करीब 12:30 बजे कलेक्टर अर्तिका शुक्ला मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल के हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में गैस रिसाव की बात सामने नहीं आई है। देखकर लग रहा है कि यह छोटा एक्सप्लोसिव मटेरियल था। धमाके की वजह इसी को माना जा रहा है। फैक्ट्री में किस तरह का केमिकल और पटाखा सामग्री रखी गई थी, इसकी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने रिकॉर्ड और रजिस्टर भी जब्त कर लिए हैं। 5 मृतक बिहार के मोतिहारी के प्रशासन ने बताया कि 8 में से 5 मजदूरों की जानकारी मिल चुकी है। वे बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले थे। रिकॉर्ड से बाकी मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। फैक्ट्री में कई मजदूर बाहर से आकर काम करते थे, इसलिए पहचान में समय लग रहा है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को जल्द मुआवजे और शवों को उनके गृह जिलों तक भेजने की बात कही है। फैक्ट्री मालिक राजेंद्र के खिलाफ जांच शुरू फैक्ट्री के मालिक राजेंद्र के खिलाफ लापरवाही और सेफ्टी मानकों के उल्लंघन की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे, जबकि सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद संवेदनशील काम है। यह भी जांच की जा रही है कि फैक्ट्री ने सुरक्षा मानकों का पालन किया था या नहीं, और अंदर किस तरह का विस्फोटक पदार्थ मौजूद था। राजस्थान के भिवाड़ी में सोमवार की सुबह एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर काम कर रहे 25 में से 8 मजदूर जिंदा जल गए। वहीं, मरने वालों में 5 मजदूर मोतिहारी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे घटी है। यहां स्थित केमिकल और पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका हुआ था।धमाके की आवाज पूरे इंडस्ट्रियल एरिया में गूंज गई। आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे लोग बाहर निकल आए। देखते ही देखते फैक्ट्री से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं थी। हालांकि, घटना के करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 8 लोगों की जान जा चुकी थी। घटनास्थल की देखें तस्वीरें… लाश बनी कंकाल, बॉडी पार्ट्स इकट्ठे किए रेस्क्यू टीम जब अंदर पहुंची तो दृश्य दिल दहला देने वाला था। कई शवों के सिर्फ कंकाल बचे थे। वहीं कई जगह फैले बॉडी पार्ट्स रेस्क्यू टीम ने पॉलीथीन में इकट्ठे किए। मजदूरों की पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि शवों की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका बेहद तेज था और आग ने पलभर में मजदूरों को घेर लिया। पुलिस ने गश्त के दौरान हादसा देखा, तुरंत रेस्क्यू शुरू एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया कि सुबह पुलिस गश्त कर रही थी, तभी धुआं उठता दिखा। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। इसके बाद आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया गया। मौके पर खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कलेक्टर बोलीं- छोटा एक्सप्लोसिव मटेरियल था दोपहर करीब 12:30 बजे कलेक्टर अर्तिका शुक्ला मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल के हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में गैस रिसाव की बात सामने नहीं आई है। देखकर लग रहा है कि यह छोटा एक्सप्लोसिव मटेरियल था। धमाके की वजह इसी को माना जा रहा है। फैक्ट्री में किस तरह का केमिकल और पटाखा सामग्री रखी गई थी, इसकी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने रिकॉर्ड और रजिस्टर भी जब्त कर लिए हैं। 5 मृतक बिहार के मोतिहारी के प्रशासन ने बताया कि 8 में से 5 मजदूरों की जानकारी मिल चुकी है। वे बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले थे। रिकॉर्ड से बाकी मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। फैक्ट्री में कई मजदूर बाहर से आकर काम करते थे, इसलिए पहचान में समय लग रहा है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को जल्द मुआवजे और शवों को उनके गृह जिलों तक भेजने की बात कही है। फैक्ट्री मालिक राजेंद्र के खिलाफ जांच शुरू फैक्ट्री के मालिक राजेंद्र के खिलाफ लापरवाही और सेफ्टी मानकों के उल्लंघन की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे, जबकि सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद संवेदनशील काम है। यह भी जांच की जा रही है कि फैक्ट्री ने सुरक्षा मानकों का पालन किया था या नहीं, और अंदर किस तरह का विस्फोटक पदार्थ मौजूद था।


