लातेहार में 5 किलो का सिलेंडर बम बरामद:सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला, सुरक्षाकर्मियों की बची जान, डिफ्यूज किया गया

लातेहार में 5 किलो का सिलेंडर बम बरामद:सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला, सुरक्षाकर्मियों की बची जान, डिफ्यूज किया गया

लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र स्थित सेरेनदाग जंगल में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में छिपाकर रखा गया करीब 5 किलो वजनी सिलेंडर बम बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने यह शक्तिशाली बम सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के इरादे से लगाया था। यदि समय रहते इसका पता नहीं चलता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। बम की बरामदगी के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है। बम निरोधक दस्ते ने किया डिफ्यूज सशस्त्र सीमा बल (SSB) 35वीं वाहिनी एफ के उप कमांडेंट नीरज कुमार सिंह ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर जिला पुलिस के सहयोग से सेरेनदाग जंगल में संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान जवानों की नजर जमीन में छिपाए गए संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। जांच करने पर वह सिलेंडर बम निकला। तत्काल पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बम को निष्क्रिय किया गया। इस पूरे अभियान में प्रभारी विजय पाल, अन्य सुरक्षा जवानों के अलावा हेरहंज थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि बम बेहद खतरनाक था और इसे विशेष सावधानी के साथ निष्क्रिय किया गया। कई महीनों बाद सामने आई नक्सली गतिविधि गौरतलब है कि लातेहार जिले में लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों के कारण नक्सली गतिविधियां काफी हद तक कमजोर पड़ी हैं। बीते कई महीनों से इस तरह की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई थी। ऐसे में अचानक सिलेंडर बम की बरामदगी से पुलिस और सुरक्षा बल चौकन्ने हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि नक्सली एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराना चाह रहे होंगे। सुरक्षा बलों में डर का माहौल बनाने के लिए इस तरह की साजिश रच रहे हैं। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया है कि नक्सलियों की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र स्थित सेरेनदाग जंगल में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में छिपाकर रखा गया करीब 5 किलो वजनी सिलेंडर बम बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने यह शक्तिशाली बम सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के इरादे से लगाया था। यदि समय रहते इसका पता नहीं चलता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। बम की बरामदगी के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है। बम निरोधक दस्ते ने किया डिफ्यूज सशस्त्र सीमा बल (SSB) 35वीं वाहिनी एफ के उप कमांडेंट नीरज कुमार सिंह ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर जिला पुलिस के सहयोग से सेरेनदाग जंगल में संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान जवानों की नजर जमीन में छिपाए गए संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। जांच करने पर वह सिलेंडर बम निकला। तत्काल पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बम को निष्क्रिय किया गया। इस पूरे अभियान में प्रभारी विजय पाल, अन्य सुरक्षा जवानों के अलावा हेरहंज थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि बम बेहद खतरनाक था और इसे विशेष सावधानी के साथ निष्क्रिय किया गया। कई महीनों बाद सामने आई नक्सली गतिविधि गौरतलब है कि लातेहार जिले में लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों के कारण नक्सली गतिविधियां काफी हद तक कमजोर पड़ी हैं। बीते कई महीनों से इस तरह की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई थी। ऐसे में अचानक सिलेंडर बम की बरामदगी से पुलिस और सुरक्षा बल चौकन्ने हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि नक्सली एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराना चाह रहे होंगे। सुरक्षा बलों में डर का माहौल बनाने के लिए इस तरह की साजिश रच रहे हैं। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया है कि नक्सलियों की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *