बुलंदशहर के 5 इस्लामिक स्कॉलर ईरान में फंसे:एक की 10 जून को शादी, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई वापसी की गुहार

बुलंदशहर के 5 इस्लामिक स्कॉलर ईरान में फंसे:एक की 10 जून को शादी, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई वापसी की गुहार

ईरान और इजरायल के बीच हुए युद्ध के कारण बुलंदशहर के भी छात्र वतन वापसी की राह देख रहे हैं। पिछले 5 दिनों से किसी भी छात्र की अपने परिजनों से बात नहीं हो सकी है, जिसके कारण परिजनों की चिंता बढ़ गई है। अब इन छात्रों के परिजन भारत सरकार से इनकी वतन वापसी की गुहार लगा रहे हैं। बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गाँव सांखनी निवासी मुजफ्फर हुसैन पेशे से किसान हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटा मोहम्मद अब्बास पढ़ाई करने के लिए 6 साल पहले ईरान गया था। अब पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे इसी महीने वापस भारत लौटना था। टिकट भी हो चुका था। इसी दौरान युद्ध शुरू हो गया। इसके चलते उनका बेटा ईरान में फंस गया। मोहम्मद अब्बास की मां अफसर जहां ने बताया कि पिछले 5 दिन से उनके बेटे से जनकी कोई बात नहीं हुई है। 10 जून को उसकी शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही है, लेकिन इसी बीच यह युद्ध छिड़ गया। हमारी भारत सरकार से गुजारिश है कि उसके बेटे की वतन वापसी जल्द कराई जाए। इसके अलावा इसी गांव की रहने वाली रजब फातिमा का 27 वर्षीय बेटा अजहर अब्बास भी 3 साल से ईरान में रहकर पढ़ाई कर रहा है। इनके परिजनों की भी अब्बास से कोई बात नही हुई है। इसके अलावा गांव के जाकिर हुसैन और अब्बासी फातिमा का बेटा मोहम्मद अब्बास भी ईरान में फंसा हुआ है। उसे भी ईरान में 3 साल हो गए है। वह भी पढ़ाई करने के लिए ईरान गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *