शेखपुरा टाल इलाके में कल 5 घंटे पावर कट:सड़क चौड़ीकरण से 40 हजार आबादी प्रभावित, सुबह 11 से शाम 4 तक नहीं रहेगी बिजली

शेखपुरा टाल इलाके में कल 5 घंटे पावर कट:सड़क चौड़ीकरण से 40 हजार आबादी प्रभावित, सुबह 11 से शाम 4 तक नहीं रहेगी बिजली

शेखपुरा के घाट कुसुंभा प्रखंड अंतर्गत कोयला विद्युत पावर सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में शुक्रवार को पांच घंटे बिजली गुल रहेगी। सड़क चौड़ीकरण के कार्य के कारण 33 हजार उच्च क्षमता के पोल-तार को हटाने के लिए यह आपूर्ति बाधित की जाएगी। इससे लगभग 40 हजार की आबादी प्रभावित होगी। विद्युत विभाग के सहायक बिजली अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि लखीसराय से पचना रोड के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसी के तहत टाल क्षेत्र में सड़क किनारे लगे 33 हजार और 11 हजार के बिजली के पोल हटाए जाएंगे। पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी घाटकुसम्भा के जेई सुनील कुमार ने जानकारी दी कि शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसमें डीह कुसुंभा, भदौसी पंचायत के सभी गांव और पानापुर पंचायत के कुछ गांव शामिल हैं। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े अपने सभी जरूरी कार्य सुबह 11 बजे से पहले पूरे कर लें, ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े। शेखपुरा के घाट कुसुंभा प्रखंड अंतर्गत कोयला विद्युत पावर सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में शुक्रवार को पांच घंटे बिजली गुल रहेगी। सड़क चौड़ीकरण के कार्य के कारण 33 हजार उच्च क्षमता के पोल-तार को हटाने के लिए यह आपूर्ति बाधित की जाएगी। इससे लगभग 40 हजार की आबादी प्रभावित होगी। विद्युत विभाग के सहायक बिजली अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि लखीसराय से पचना रोड के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसी के तहत टाल क्षेत्र में सड़क किनारे लगे 33 हजार और 11 हजार के बिजली के पोल हटाए जाएंगे। पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी घाटकुसम्भा के जेई सुनील कुमार ने जानकारी दी कि शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसमें डीह कुसुंभा, भदौसी पंचायत के सभी गांव और पानापुर पंचायत के कुछ गांव शामिल हैं। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े अपने सभी जरूरी कार्य सुबह 11 बजे से पहले पूरे कर लें, ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *