गोरखपुर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण और विद्युत लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते रविवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार यह कटौती सुबह 11.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक रहेगी। कई उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में असर
राप्तीनगर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत 11 KV राम जानकी नगर, नकहा और फेस फोर फीडर की आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं विकास नगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 11 KV विकास नगर, विस्तार नगर, बरगदवा और मानीराम फीडर क्षेत्रों में भी बिजली नहीं मिलेगी। इसके अलावा खोराबार विद्युत उपकेंद्र के 11 KV सिंहड़िया फीडर, जुड़ियांन विद्युत उपकेंद्र, हरपुर अनंतपुर, घघसरा और गंगटही विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में भी निर्धारित समय के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। समय पर कार्य पूरा करने का दावा
विद्युत विभाग का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का कार्य तय समय में पूरा कर लिया जाएगा, ताकि शाम के बाद आपूर्ति बहाल की जा सके। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखें और असुविधा के लिए क्षमा करें।


