पाकुड़ कोर्ट परिसर में निकला 5 फीट का कोबरा:वन विभाग ने सुरक्षित पकड़ा, दो दिनों की बारिश की वजह से बिल से बाहर आने की आशंका

पाकुड़ कोर्ट परिसर में निकला 5 फीट का कोबरा:वन विभाग ने सुरक्षित पकड़ा, दो दिनों की बारिश की वजह से बिल से बाहर आने की आशंका

पाकुड़ जिला मुख्यालय के पुराना कोर्ट परिसर में लोक अभियोजक कार्यालय के पास लगभग पांच फीट लंबा एक कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। यह घटना पुराना कोर्ट परिसर स्थित सिविल एसडीओ कार्यालय के ठीक बगल में लोक अभियोजक लुकास हेंब्रम के कार्यालय में हुई। लुकास हेंब्रम अपनी फाइलों का अवलोकन कर रहे थे, तभी उन्होंने कार्यालय के बगल में सांप को रेंगते देखा। उन्होंने तत्काल अपने मुंशी को इसकी सूचना दी। सांप निकलने की खबर फैलते ही आसपास मौजूद अधिवक्ताओं और आम लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई और तुरंत वन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने लोक अभियोजक कार्यालय के बगल में स्थित झाड़ी में सांप की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद झाड़ी में छिपा लगभग 5 फीट लंबा कोबरा सांप मिला, जिसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने बताया कि यह कोबरा सांप अत्यंत जहरीला होता है और इसके काटने से जान जा सकती है। उन्होंने अनुमान लगाया कि मौसम में नमी और पिछले एक-दो दिनों से हो रही वर्षा के कारण सांप बिल से बाहर निकला होगा, संभवतः शिकार की तलाश में। यह सांप मुख्य रूप से चूहे और छोटे जंगली जानवरों का शिकार करता है। टीम ने लोगों को सलाह दी कि यदि इस प्रकार का सांप दिखे तो उसे मारने से बचें और उससे यथासंभव दूरी बनाए रखें। उन्होंने यह भी बताया कि यदि सांप काट ले तो झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल या चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। पाकुड़ जिला मुख्यालय के पुराना कोर्ट परिसर में लोक अभियोजक कार्यालय के पास लगभग पांच फीट लंबा एक कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। यह घटना पुराना कोर्ट परिसर स्थित सिविल एसडीओ कार्यालय के ठीक बगल में लोक अभियोजक लुकास हेंब्रम के कार्यालय में हुई। लुकास हेंब्रम अपनी फाइलों का अवलोकन कर रहे थे, तभी उन्होंने कार्यालय के बगल में सांप को रेंगते देखा। उन्होंने तत्काल अपने मुंशी को इसकी सूचना दी। सांप निकलने की खबर फैलते ही आसपास मौजूद अधिवक्ताओं और आम लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई और तुरंत वन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने लोक अभियोजक कार्यालय के बगल में स्थित झाड़ी में सांप की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद झाड़ी में छिपा लगभग 5 फीट लंबा कोबरा सांप मिला, जिसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने बताया कि यह कोबरा सांप अत्यंत जहरीला होता है और इसके काटने से जान जा सकती है। उन्होंने अनुमान लगाया कि मौसम में नमी और पिछले एक-दो दिनों से हो रही वर्षा के कारण सांप बिल से बाहर निकला होगा, संभवतः शिकार की तलाश में। यह सांप मुख्य रूप से चूहे और छोटे जंगली जानवरों का शिकार करता है। टीम ने लोगों को सलाह दी कि यदि इस प्रकार का सांप दिखे तो उसे मारने से बचें और उससे यथासंभव दूरी बनाए रखें। उन्होंने यह भी बताया कि यदि सांप काट ले तो झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल या चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *