तेलहन-दलहन पर 5 दिनी प्रशिक्षण शुरू

किशनगंज| कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र में शुभारंभ हुआ। तेलहन एवं दलहन उत्पादन पर आधारित इस विशेष सत्र के पहले दिन कटिहार जिले के 20 किसानों ने भाग लिया। डॉ. राजीव सिंह केवीके के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. राजीव सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए फसल विविधीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उन्नत तकनीकों को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन संभव है। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. मंजू कुमारी ने समेकित कृषि प्रणाली और पोषण सुरक्षा की जानकारी दी, जबकि कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. अलीमुल इस्लाम ने वैज्ञानिक पद्धति को आय मजबूत करने का आधार बताया।बुवाई से लेकर कीट नियंत्रण तक की जानकारी दी वैज्ञानिक डॉ. कन्हैया लाल ने उन्नत किस्मों के चयन, समय पर बुवाई और संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन के साथ कीट-रोग नियंत्रण पर मार्गदर्शन दिया। वहीं, गृह वैज्ञानिक डॉ. रमन भारती ने दलहन-तेलहन के पोषण मूल्य और मूल्य संवर्धन में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आजम नगर (कटिहार) के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस प्रशिक्षण से क्षेत्र में तेलहन और दलहन उत्पादन को नई गति मिलेगी। किशनगंज| कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र में शुभारंभ हुआ। तेलहन एवं दलहन उत्पादन पर आधारित इस विशेष सत्र के पहले दिन कटिहार जिले के 20 किसानों ने भाग लिया। डॉ. राजीव सिंह केवीके के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. राजीव सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए फसल विविधीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उन्नत तकनीकों को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन संभव है। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. मंजू कुमारी ने समेकित कृषि प्रणाली और पोषण सुरक्षा की जानकारी दी, जबकि कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. अलीमुल इस्लाम ने वैज्ञानिक पद्धति को आय मजबूत करने का आधार बताया।बुवाई से लेकर कीट नियंत्रण तक की जानकारी दी वैज्ञानिक डॉ. कन्हैया लाल ने उन्नत किस्मों के चयन, समय पर बुवाई और संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन के साथ कीट-रोग नियंत्रण पर मार्गदर्शन दिया। वहीं, गृह वैज्ञानिक डॉ. रमन भारती ने दलहन-तेलहन के पोषण मूल्य और मूल्य संवर्धन में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आजम नगर (कटिहार) के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस प्रशिक्षण से क्षेत्र में तेलहन और दलहन उत्पादन को नई गति मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *