फिंगर स्कैनिंग डिवाइस से बैंक खातों में सेंध, 5 गिरफ्तार:अररिया में साइबर ठगों का भंडाफोड़, पुलिस को देखते ही भागने लगे

फिंगर स्कैनिंग डिवाइस से बैंक खातों में सेंध, 5 गिरफ्तार:अररिया में साइबर ठगों का भंडाफोड़, पुलिस को देखते ही भागने लगे

अररिया पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी फिंगर स्कैनिंग डिवाइस और जियो वाई-फाई राउटर का उपयोग कर लोगों के बैंक खातों से अवैध रूप से पैसे निकालते थे। यह गिरफ्तारी महलगांव थाना क्षेत्र के किसनपुर गांव में एक छापेमारी के दौरान हुई। अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि साइबर थाने को सूचना मिली थी कि विनोद मंडल के घर पर कुछ साइबर अपराधी इकट्ठा होकर लोगों के बैंक खातों से ठगी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष साइबर थाना के नेतृत्व में महलगांव थाना पुलिस के साथ एक संयुक्त टीम गठित की गई। छह लोग संदिग्ध अवस्था में मिले टीम ने विनोद मंडल के घर पर छापा मारा। पिछले कमरे में छह लोग लैपटॉप, मोबाइल और फिंगर स्कैनिंग डिवाइस के साथ संदिग्ध अवस्था में मिले। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन टीम ने पांच अपराधियों को पकड़ लिया। एक आरोपी फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद मंडल, मोहम्मद सरताज, सोनू कुमार मंडल, मोहम्मद निसार और भास्कर कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे जियो वाई-फाई राउटर से इंटरनेट कनेक्शन लेते थे। इसके बाद लैपटॉप और टैब का उपयोग कर लोगों का डेटा चुराते थे। फिर फिंगर स्कैनिंग डिवाइस से उंगलियों के निशान स्कैन कर बैंक खातों से पैसे निकालते थे। यह एक संगठित साइबर ठगी का तरीका था। साइबर थाना में कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 मोबाइल फोन, 2 फिंगर स्कैनिंग डिवाइस, 1 लैपटॉप, 1 टैब, 1 जियो राउटर, 4 मोटरसाइकिल और 2 कार बरामद की हैं। साइबर थाना में कांड संख्या 03/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम का नेतृत्व पुलिस उपनिरीक्षक रजिया सुल्तान व धर्मेंद्र कुमार (साइबर थाना अररिया), सह-अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार (महलगांव थाना), कुंदन कुमार (साइबर थाना), रोमा कुमारी (महलगांव थाना) और दोनों थानों के रिजर्व बल ने किया। अररिया पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी फिंगर स्कैनिंग डिवाइस और जियो वाई-फाई राउटर का उपयोग कर लोगों के बैंक खातों से अवैध रूप से पैसे निकालते थे। यह गिरफ्तारी महलगांव थाना क्षेत्र के किसनपुर गांव में एक छापेमारी के दौरान हुई। अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि साइबर थाने को सूचना मिली थी कि विनोद मंडल के घर पर कुछ साइबर अपराधी इकट्ठा होकर लोगों के बैंक खातों से ठगी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष साइबर थाना के नेतृत्व में महलगांव थाना पुलिस के साथ एक संयुक्त टीम गठित की गई। छह लोग संदिग्ध अवस्था में मिले टीम ने विनोद मंडल के घर पर छापा मारा। पिछले कमरे में छह लोग लैपटॉप, मोबाइल और फिंगर स्कैनिंग डिवाइस के साथ संदिग्ध अवस्था में मिले। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन टीम ने पांच अपराधियों को पकड़ लिया। एक आरोपी फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद मंडल, मोहम्मद सरताज, सोनू कुमार मंडल, मोहम्मद निसार और भास्कर कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे जियो वाई-फाई राउटर से इंटरनेट कनेक्शन लेते थे। इसके बाद लैपटॉप और टैब का उपयोग कर लोगों का डेटा चुराते थे। फिर फिंगर स्कैनिंग डिवाइस से उंगलियों के निशान स्कैन कर बैंक खातों से पैसे निकालते थे। यह एक संगठित साइबर ठगी का तरीका था। साइबर थाना में कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 मोबाइल फोन, 2 फिंगर स्कैनिंग डिवाइस, 1 लैपटॉप, 1 टैब, 1 जियो राउटर, 4 मोटरसाइकिल और 2 कार बरामद की हैं। साइबर थाना में कांड संख्या 03/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम का नेतृत्व पुलिस उपनिरीक्षक रजिया सुल्तान व धर्मेंद्र कुमार (साइबर थाना अररिया), सह-अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार (महलगांव थाना), कुंदन कुमार (साइबर थाना), रोमा कुमारी (महलगांव थाना) और दोनों थानों के रिजर्व बल ने किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *