Ladakh में 5.7 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

Ladakh में 5.7 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले में सोमवार को 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के कारण किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप के झटके दिन में 11:51 बजे महसूस किए गए।
एनसीएस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि भूकंप का केंद्र 171 किलोमीटर की गहराई में 36.71 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.32 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक भूकंप से संबंधित किसी भी प्रकार की क्षति की कोई सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *