भास्कर न्यूज | लुधियाना लुधियाना के DCM Young Entrepreneurs School में वंडरफुल आउटस्टैंडिंग वुमन (WoW) अवॉर्ड्स का चौथा संस्करण भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन Dass Foundation ने FICCI FLO Ludhiana और Star Moms Club के सहयोग से किया, जबकि Fomerah Greens पावर्ड पार्टनर रहा। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कुल 11 श्रेणियों में 100 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से 51 महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि इंदरजीत कौर रहीं। इस अवसर पर डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता, श्वेता जिंदल, सिम्मी पशन चोपड़ा, गुंजित रुचि बावा, अजिंदरपाल कौर और डॉ. पूजा माजोटरा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पावर, पर्पज और पॉसिबिलिटी विषय पर आयोजित पैनल चर्चा रही, जिसका संचालन श्वेता जिंदल ने किया। इसमें अक्षिता खन्ना, नीतू जैन और डॉ. वाणी सरदा थापर ने अपने अनुभव साझा किए। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व और समाज में सकारात्मक बदलाव को प्रोत्साहित करने वाला प्रेरणादायक मंच साबित हुआ।।


