समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए 7 फरवरी से पंजीयन शुरू हो गए हैं। बीते 6 दिन में अब तक 450 किसानों ने पंजीयन कराया है। निशुल्क पंजीयन ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों में स्थित सुविधा केंद्र, सहकारी समितियों के पंजीयन केंद्र पर कराए जा सकते हैं। निजी कियोस्क पर शुल्क देकर पंजीयन हो सकता है।


