डबवाली में 45.690 ग्राम हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार:गांव में सप्लाई करने जा रहा था युवक; 9 लाख रुपए कीमत

डबवाली में 45.690 ग्राम हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार:गांव में सप्लाई करने जा रहा था युवक; 9 लाख रुपए कीमत

सिरसा जिले के डबवाली में एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) स्टाफ और चौकी चौटाला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को लगभग 45.690 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है। गांव पन्नीवाला मोरिकां में रेड पहली कार्रवाई में एएनसी स्टाफ डबवाली की टीम ने गांव पन्नीवाला मोरिकां से 39.270 ग्राम हेरोइन बरामद की। एएनसी स्टाफ प्रभारी एएसआई रणजोध सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को पुलिस टीम गोल चौक मंडी डबवाली क्षेत्र में गश्त पर थी।
पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पन्नीवाला मोरिकां में हेरोइन सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव की एक गली में दबिश दी, जहां एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान हरदीप सिंह उर्फ ढोलू निवासी पन्नीवाला मोरिका, जिला सिरसा के रूप में हुई। राजस्थान सीमा के पास दूसरी कार्रवाई दूसरी कार्रवाई चौकी चौटाला पुलिस ने राजस्थान सीमा के पास की। प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को एएसआई बेअंत सिंह अपनी टीम के साथ संगरिया नाका चौटाला की ओर गश्त पर थे। इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगा। शक होने पर उसे रोका गया और राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 6.420 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह निवासी चौका हरिहर, जिला फिरोजपुर (पंजाब) हाल निवासी चौटाला, जिला सिरसा के रूप में हुई। पुलिस करेगी रिमांड पर पूछताछ पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन के स्रोत, सप्लाई चेन, आर्थिक लेन-देन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *