SA20 के ओपनिंग मैच में 449 रन बने:डरबन सुपर जायंट्स ने MI कैप टाउन को 15 से हराया, रिकेल्टन का शतक काम नहीं आया

SA20 के ओपनिंग मैच में 449 रन बने:डरबन सुपर जायंट्स ने MI कैप टाउन को 15 से हराया, रिकेल्टन का शतक काम नहीं आया

SA20 लीग के सीजन-4 के उद्घाटन मुकाबले में डरबन सुपर जायंट्स ने एमआई केप टाउन को 15 रन से हरा दिया। न्यूलैंड्स में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मैच में कुल 449 रन बने,जहां रायन रिकेल्टन का शतक भी MI को जीत नहीं दिला सका। इस ओपनिंग नाइट में दर्शकों को शुरुआत से अंत तक रोमांच देखने को मिला। मुकाबले में कुल 25 छक्के और 40 चौके लगे। डेवोन कॉनवे और केन विलियमसन के बीच 96 रन की पार्टनरशिप
पहले बल्लेबाजी करते हुए डरबन सुपर जायंट्स की ओर से न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी डेवोन कॉनवे और केन विलियमसन ने पावरप्ले में तेज शुरुआत की। दोनों ने 8.3 ओवर में 96 रन जोड़े। विलियमसन ने 25 गेंदों पर 40 रन बनाए, लेकिन उन्हें एमआई केप टाउन के कप्तान राशिद खान ने शानदार डाइविंग कैच लेकर आउट किया। इसके बाद जोस बटलर (20) और हेनरिख क्लासेन (22) ने रनगति बनाए रखी। कॉनवे ने 33 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली। अंतिम ओवरों में एडन मार्करम (35) और इवान जोन्स (नाबाद 33) की आक्रामक बल्लेबाजी से टीम ने 20 ओवर में 232/5 का स्कोर खड़ा किया, जो न्यूलैंड्स में SA20 इतिहास का सर्वोच्च स्कोर है। रायन रिकेल्टन ने एमआई केप टाउन के लिए शतक जड़ा
लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई केप टाउन की शुरुआत खराब रही। रासी वैन डर डुसेन और रीजा हेंड्रिक्स जल्दी आउट हो गए। इसके बाद रयान रिकेल्टन ने मोर्चा संभाला। डेब्यू कर रहे जेसन स्मिथ ने 14 गेंदों पर 41 रन बनाकर मैच में जान डाल दी। डेथ ओवर्स में डरबन सुपर जायंट्स के गेंदबाज़ों ने लगातार विकेट लिए। रिकेल्टन को 85 रन पर नो-बॉल से जीवनदान मिला, जिसके बाद उन्होंने अपना दूसरा टी-20 शतक पूरा किया। हालांकि आखिरी ओवर में 22 रन चाहिए थे, जहां ईथन बॉश (4/46) ने दबाव में शानदार गेंदबाजी करते हुए रिकेल्टन का विकेट लिया और एमआई केप टाउन की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। _______________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… इंडिया विमेंस ने तीसरा टी-20 भी जीता:श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, शेफाली की फिफ्टी; सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई इंडिया विमेंस ने श्रीलंका को तीसरा टी-20 भी हरा दिया। तिरुवनंतपुरम में भारत ने बॉलिंग चुनी। श्रीलंका 7 विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी, टीम इंडिया ने महज 2 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 3-0 की अजेय बढ़त भी बना ली। पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *