सहारनपुर मंडल में ऑपरेशन सवेरा में 431 नशा तस्कर अरेस्ट:पुलिस ने पकड़ी 56 करोड़ के मादक पदार्थ, शामली-मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में चला अभियान

सहारनपुर मंडल में ऑपरेशन सवेरा में 431 नशा तस्कर अरेस्ट:पुलिस ने पकड़ी 56 करोड़ के मादक पदार्थ, शामली-मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में चला अभियान

सहारनपुर मंडल में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में कुल 431 नशा तस्करों को अरेस्ट किया गया। इस दौरान 56 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 3.85 लाख रुपए मूल्य की नशीली गोलियां जब्त की गईं और नशा कारोबार के एक बड़े किंगपिन की करीब 10 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति को भी कुर्क किया गया है। तीन जिलों में एक साथ चला अभियान डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऑपरेशन सवेरा चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 18 दिसंबर 2025 तक सहारनपुर जिले में 243, मुजफ्फरनगर में 48 और शामली में 85 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों जिलों की पुलिस ने समन्वय बनाकर कार्रवाई की, जिससे तस्करों के ठिकानों, सप्लाई चैन और आर्थिक नेटवर्क तक पहुंच बनाई जा सकी। डीआईजी ने कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर खतरा है और इसे जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। आने वाले समय में भी ये अभियान और तेज किया जाएगा। नशीली गोलियों पर भी शिकंजा अभियान के दौरान पुलिस ने केवल पारंपरिक मादक पदार्थों पर ही नहीं, बल्कि नशीली दवाओं और गोलियों के अवैध कारोबार पर भी कड़ी कार्रवाई की है। कुल 3.85 लाख रुपए मूल्य की नशीली गोलियां जब्त की गईं। इन गोलियों का इस्तेमाल अक्सर युवा वर्ग को नशे की लत में धकेलने के लिए किया जाता है। पुलिस का कहना है कि फार्मा नशे के खिलाफ भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की रणनीति और आगे की कार्रवाई डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सवेरा के तहत खुफिया तंत्र को मजबूत किया गया, मुखबिरों को सक्रिय किया गया और अंतर जनपदीय समन्वय के जरिए कार्रवाई को अंजाम दिया गया। नशा तस्करी से जुड़े मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त धाराएं लगाई जा रही हैं ताकि अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ ये लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि समाज की भी है। आम लोगों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। सहारनपुर में बड़ी कार्रवाई सहारनपुर जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार में लिप्त कई बड़े नामों पर शिकंजा कसा है। यहां से गांजा, चरस, स्मैक और अफीम की भारी मात्रा बरामद की गई। पुलिस ने नशा कारोबार में संलिप्त इस्लाम निवासी मैनपुरा उर्फ मोहनपुरा को निरुद्ध किया है। उसके खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं और वह क्षेत्र में नशे की सप्लाई का अहम कड़ी माना जा रहा था। सहारनपुर जिले में बरामदगी का आंकड़ा मुजफ्फरनगर में किंगपिन पर वार मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के एक बड़े किंगपिन अब्दुल कादिर के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि उसने बागपत, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिलों में नशे के कारोबार से करीब 10 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति अर्जित की थी। पुलिस ने उसकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जब्त कर लिया है, जिससे नशा माफिया के आर्थिक ढांचे को बड़ा झटका लगा है। मुजफ्फरनगर जिले में बरामदगी शामली में कई तस्कर पर हुई कार्रवाई शामली जिले में भी पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत कई बड़े नशा तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। यहां जितेंद्र उर्फ जित्ता, रवि उर्फ मास्टर और औरंगजेब खां उर्फ परवेज को निरुद्ध कर मुजफ्फरनगर जेल भेजा गया है। ये सभी जिले में नशे की सप्लाई और वितरण से जुड़े हुए थे। शामली में की गई बरामदगी

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *