खगड़िया जिले के भरतखंड थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 42 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भरतखंड थानाध्यक्ष अंतिमा कुमारी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक से अवैध शराब की खेप भरतखंड गांव की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बगुलबा ढाला से भरतखंड जाने वाली सड़क पर घेराबंदी कर वाहन जांच शुरू की। जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगे, लेकिन थानाध्यक्ष अंतिमा कुमारी और एसआई मो. तनवीर ने पुलिस बल के सहयोग से दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया। 42 लीटर विदेशी शराब बरामद तलाशी में बाइक पर रखी 42 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान भरतखंड निवासी फुलची यादव के पुत्र पंकज यादव और ठठा गांव निवासी अबोध यादव के पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली है। थानाध्यक्ष अंतिमा कुमारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब की खरीद-फरोख्त और तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। खगड़िया जिले के भरतखंड थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 42 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भरतखंड थानाध्यक्ष अंतिमा कुमारी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक से अवैध शराब की खेप भरतखंड गांव की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बगुलबा ढाला से भरतखंड जाने वाली सड़क पर घेराबंदी कर वाहन जांच शुरू की। जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगे, लेकिन थानाध्यक्ष अंतिमा कुमारी और एसआई मो. तनवीर ने पुलिस बल के सहयोग से दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया। 42 लीटर विदेशी शराब बरामद तलाशी में बाइक पर रखी 42 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान भरतखंड निवासी फुलची यादव के पुत्र पंकज यादव और ठठा गांव निवासी अबोध यादव के पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली है। थानाध्यक्ष अंतिमा कुमारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब की खरीद-फरोख्त और तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


