करंट लगने से 40 वर्षीय युवक की मौत

खरगोन| करंट लगने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार कसरावद थाना क्षेत्र के ग्राम चिचलाय निवासी दिनेश पिता करसन को शुक्रवार शाम बजे ग्राम अंबादड़ में करंट लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राले से जेसीबी ले जाने के दौरान वह लकड़ी से बिजली के तार ऊंचे कर रहा था। इसी दौरान वह तारों के संपर्क में आ गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *