गया जंक्शन पर 40 लीटर शराब जब्त:बदमाश गिरफ्तार; पुलिस ने यात्री को लौटाया खोया हुआ मोबाइल

गया जंक्शन पर 40 लीटर शराब जब्त:बदमाश गिरफ्तार; पुलिस ने यात्री को लौटाया खोया हुआ मोबाइल

गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने “ऑपरेशन सतर्क” के तहत कार्रवाई की है। एक बदमाश को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई आज आरपीएफ पोस्ट गया, सीपीडीएस टीम, सीआईबी और जीआरपी के अधिकारियों और जवानों की एक संयुक्त टीम ने की। गश्ति के दौरान, टीम ने मध्य फुट ओवर ब्रिज के पूर्वी छोर पर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में भारी ट्रॉली बैग के साथ देखा। तलाशी लेने पर उसके बैग से कुल 22 लीटर बीयर और 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब झारखंड में बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी, जिसकी अनुमानित कीमत 26,280 रुपये है। पूछताछ में युवक की पहचान बिहार के नवादा के निवासी कुंदन कुमार (26) के रूप में हुई। आरपीएफ अधिकारियों ने मौके पर ही शराब जब्त कर ली और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी गया को सौंप दिया। आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस इस संबंध में जीआरपी गया थाना में कांड संख्या 87/26 के तहत बिहार मद्य निषेध अधिनियम की धारा 30(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस गिरफ्तारी को रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। एक अन्य घटना में, आरपीएफ गया ने “ऑपरेशन अमानत” के तहत एक यात्री का खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित वापस कर ईमानदारी का परिचय दिया। आज रेलवे की मदद से हासिल सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 22812 भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस में एक यात्री का मोबाइल छूट गया था। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी ने कोच संख्या बी-6 की सीट संख्या 46 से मोबाइल बरामद किया। मोबाइल को सुरक्षित रूप से आरपीएफ पोस्ट गया में जमा कराया गया। 13 हजार रूपए मोबाइल की कीमत मोबाइल के मालिक रवि राज (40), जो बेंगलुरु के निवासी हैं, को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर वे गया पोस्ट पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात अधिकारी की ओर से आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद उनका मोबाइल उन्हें सौंप दिया गया। मोबाइल की अनुमानित कीमत 13,000 रुपये बताई गई है। अपना खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित पाकर यात्री ने आरपीएफ गया की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। यह घटना दर्शाती है कि रेलवे सुरक्षा बल न केवल अपराध नियंत्रण में सक्रिय है, बल्कि यात्रियों की सहायता और सुरक्षा के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने “ऑपरेशन सतर्क” के तहत कार्रवाई की है। एक बदमाश को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई आज आरपीएफ पोस्ट गया, सीपीडीएस टीम, सीआईबी और जीआरपी के अधिकारियों और जवानों की एक संयुक्त टीम ने की। गश्ति के दौरान, टीम ने मध्य फुट ओवर ब्रिज के पूर्वी छोर पर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में भारी ट्रॉली बैग के साथ देखा। तलाशी लेने पर उसके बैग से कुल 22 लीटर बीयर और 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब झारखंड में बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी, जिसकी अनुमानित कीमत 26,280 रुपये है। पूछताछ में युवक की पहचान बिहार के नवादा के निवासी कुंदन कुमार (26) के रूप में हुई। आरपीएफ अधिकारियों ने मौके पर ही शराब जब्त कर ली और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी गया को सौंप दिया। आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस इस संबंध में जीआरपी गया थाना में कांड संख्या 87/26 के तहत बिहार मद्य निषेध अधिनियम की धारा 30(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस गिरफ्तारी को रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। एक अन्य घटना में, आरपीएफ गया ने “ऑपरेशन अमानत” के तहत एक यात्री का खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित वापस कर ईमानदारी का परिचय दिया। आज रेलवे की मदद से हासिल सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 22812 भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस में एक यात्री का मोबाइल छूट गया था। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी ने कोच संख्या बी-6 की सीट संख्या 46 से मोबाइल बरामद किया। मोबाइल को सुरक्षित रूप से आरपीएफ पोस्ट गया में जमा कराया गया। 13 हजार रूपए मोबाइल की कीमत मोबाइल के मालिक रवि राज (40), जो बेंगलुरु के निवासी हैं, को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर वे गया पोस्ट पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात अधिकारी की ओर से आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद उनका मोबाइल उन्हें सौंप दिया गया। मोबाइल की अनुमानित कीमत 13,000 रुपये बताई गई है। अपना खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित पाकर यात्री ने आरपीएफ गया की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। यह घटना दर्शाती है कि रेलवे सुरक्षा बल न केवल अपराध नियंत्रण में सक्रिय है, बल्कि यात्रियों की सहायता और सुरक्षा के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *