उज्जैन | समग्र शिक्षा अभियान समावेशित शिक्षा अंतर्गत मायापुरी, हीरामल की चाल स्थित सीडब्ल्यूएसएन बालिका छात्रावास की 40 बालिकाओं को महाकालेश्वर दर्शन एवं महाकाल लोक भ्रमण कराया गया। (दिव्यांग) बालिका छात्रावास संचालक मनोज मालवीय ने बताया दर्शन करने वाली बालिकाओं में शामिल मूक-बधिर, मानसिक रूप से अविकसित, दृष्टिबाधित बालिकाओं को सांकेतिक भाषा में महाकाल लोक में स्थित प्रतिमाओं की महत्ता एवं जानकारी दी गई।


